Bigg Boss16: तो अब विनर की लिस्ट में इनका नाम है सबसे ऊपर, ग्रैंड फिनाले से पहले रेटिंग में आया बड़ा बदलाव

सलमान खान के शो बिग बॉस 16 के फिनाले में बस कुछ दी वक्त बचा है, जल्द ही विनर का नाम सामने आ जाएगा। दर्शकों को इसका बहुत बेसब्री से इंतजार है कि कौन हो वह सदस्य जो इस बार की ट्रॉफी अपने नाम करेगा। खैर ग्रैंड फिनाले से पहले ऑरमैक्स की रेटिंग लिस्ट सामने आ गई है जिसमें कई सारे बदलाव हुए हैं।
पहले के मुताबिक इस लिस्ट में बदलाव है, इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है प्रियंका चहर चौधरी का, दूसरा नाम है एमसी स्टैन का, तीसरा नाम है शिव ठाकरे का, चौथा नाम है अर्चना गौतम का और अंत में पांचवा नाम शालिन भनोट का सामने आया है।
खैर इससे पहले एमसी स्टैन का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले था लेकिन फिनाले से पहले इसमें सबसे पहला नाम प्रियंका का है। मतलब साफ है कि प्रियंका का सपोर्ट फैंस के साथ साथ सेलेब्स और उनके परिवार वाले कर रहे हैं। हर कोई प्रियंका को ही विनर बनते देखना चाहता है।
टेलीविजन का सबसे ज्यादा सुखियां बटोरने वाला और हमेशा विवादों में रहने वाला शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले में पहुंचे गए हैं। शो को अपने पांच फाइनलिस्ट तो मिल गए हैं, और ऐसे मे फाइनलिस्ट के फैंस और परिवार वाले विनर के रुप में अपने पसंदीदा चेहरे को देखने के लिए सपोर्ट कर रहे हैं।
बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले रविवार 12 फरवरी को शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। इसमें कई प्रतियोगी परफॉर्म करते भी नजर आएंगे। इसके पहले उनके कई प्रोमो की झलक जारी की गई है। दर्शकों की नजरें तो विनर के नाम पर टिकी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications












