..................... सलमान के शो के बाद अब कंगना रनौत के 'लॉकअप 2' में दिखेगा अर्चना गौतम का जलवा, कैदी बनकर खेलेगी गेम.Bigg Boss16 Archana Gautam will be seen in Kangana Ranaut's 'Lock Up 2' - Hindi Filmibeat

सलमान के शो के बाद अब कंगना रनौत के 'लॉकअप 2' में दिखेगा अर्चना गौतम का जलवा, कैदी बनकर खेलेगी गेम

Archna Gautam

सलमान खान का शो बिग बॉस 16 खत्म हो चुका है लेकिन शो से बाहर आने के बाद कई सारे सदस्य सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रियंका, शिव, अब्दू के अलावा अर्चना से जुड़ी भी कई सारे खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में खबर आई है कि अब अर्चना गौतम बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के रियालिटी शो लॉकअप 2 का हिस्सा बनेगी।

कंगना के शो का हिस्सा बनने को लेकर वैसे तो कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है परंतु सूत्रों के हवाले से यह कंफर्म है कि बिग बॉस के कई सदस्य कंगना के शो का हिस्सा होंगे। अब फैंस को अर्चना गौतम के बयान का इंतजार है।

अर्चना गौतम के अलावा खबर है कि कंगना के शो में उनकी खास दोस्त सौंदर्या शर्मा भी नजर आ सकती हैं। बिग बॉस 16 के घर में अर्चना और सौंदर्या के बीच काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। अगर दोनों लॉक अप 2 का हिस्सा बनती हैं तो शो में जरूर धमाका करेंगी। हालांकि, लॉक अप 2 के मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

लॉकअप सीजन 2 के अलावा कलर्स पर खतरों के खिलाड़ी भी शुरु हो रहा है। खतरों के खिलाड़ी को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं, इसमें भी अर्चना, शिव और शालिन के नाम की खबरे आई थी कि यह सदस्य इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।

बात करें कंगना के शो की तो, कंटेस्टेंट्स की लड़ाई -झगड़े से लेकर उनके अतरंगी गेम तक शो में कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। लॉक अप के पहले सीजन ने अच्छा दर्शकों को इंप्रेस किया था। ऐसे में शो के दूसरे सीजन को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: archna gautam kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X