BIGG BOSS:सलमान को कोर्ट में घसीटना है..मैं विवेक ओबरॅाय नहीं हूं..वीडियो VIRAL..
बिग बॅास 11 पहला वीक काफी चौंकाने वाला था। सलमान ने जुबेर को जमकर फटकार लगाई । यहां तक उन्हें गालियां भी दी। इसके बाद उन्होंने परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिर कम वोट के चलते उन्हें घर से बेघर कर दिया गया।
लेकिन घर से निकलते ही जुबेर ने मुंबई के एंटॅाप हिल पुलिस स्टेशन में सलमान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बिग बॅास में सलमान पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

जुबेर ने अपनी शिकायत में लिखा है कि सलमान ने मुझे नेशनल टीवी पर इंडस्ट्री में काम नही करने देने की धमकी दी है और बाहर निकलने पर कुत्ता बनाने की बात कही है। जुबैर ने एंटॉप हिल में दर्ज अपनी लिखित शिकायत को लोनावला पुलिस को भी भेज दिया है।
जुबेर ने सलमान खान और कलर्स पर इल्जाम लगते हुए कहा है कि उन्होंने कभी भी खुद को दाउद की बहन हसीना पारकर का दामाद नहीं बताया है। कलर्स के लोगों ने उन्हें जो लाइन्स बोली वो उन्होंने अपने वीडियो में कही है।
जुबेर ने सलमान को धमकी देते हुए ये तक कह दिया कि वो विवेक ओबेरॉय नहीं हैं जो सलमान से डर जायेंगे। उनकी वकील ने ये भी कहा कि कलर्स चैनल के लोगों ने जान बूझकर उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती ना करवाकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई लोगों ने सलमान से बिग बॅास में दुश्मनी मोल ली है...यहां देखिए जुबेर का सलमान के खिलाफ चौंकाने वाला वीडियो..
.@beingsalmankhan seems to be agitated with Zubair Khan's attitude! Will he forgive him for his behavior? #WeekendKaVaar pic.twitter.com/E8nNv0MFFs
— COLORS (@ColorsTV) October 7, 2017


Click it and Unblock the Notifications
