सिद्धार्थ शुक्ला ने इस एक्ट्रेस के साथ किया बोल्ड किसिंग सीन, नए प्रोजेक्ट में लगाएंगे हॉटनेस का तड़का!
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला लगातार अपने नए नए प्रोजेक्ट्स में बिजी है। अब सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर नए प्रोजेक्ट के साथ हाजिर हैं। इस बार वह सोनिया राठी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ये एक वेब सीरीज है जिसका नाम है ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3। इस बार सोनिया और सिद्धार्थ की जोड़ी नजर आएगी।
हाल में ही ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 से एक प्रोमो सामने आया है। जो कि सुर्खियों में छाया हुआ है। इस प्रोमो की वायरल होने की वजह है सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी का बोल्ड किसिंग सीन। एकता कपूर की इस मशहूर वेब सीरीज का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और इसका हैशटैग भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया के इस लिपलॉक किसिंग सीन को खुद एकता कपूर ने शेयर किया। जिसपर वह लिखती हैं, मेरा फेवरेट शो वापस आ रहा है। इस वीडियो पर फैंस की तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आईं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला के अपोसिट कुछ फैंस ने शहनाज गिल को मिस किया।


Click it and Unblock the Notifications