झलक दिखला जा से बाहर होकर Shilpa Shinde को क्यों चलाना पड़ा रिक्शा, देखिए VIDEO

Shilpa Shinde

Shilpa Shinde Video:झलक दिखला जा के बाद शिल्पा शिंदे फिर से टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। साल 2001 में शिल्पा शिंदे ने अपना टीवी का सफर शुरू किया। वैसे तो उन्होंने कई शो किए। लेकिन उनकी पहचान अंगूरी भाबी बनकर मिली। वहीं अब शिल्पा शिंदे अपनी वापसी के साथ कार रिक्शा चलाते हुए भी दिखाई दे रही हैं। इंटरनेट पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर शिल्पा शिंदे का अंदाज सभी को काफी पसंद आ रहा है।

बिग बॅास 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने हाल ही में खुद रिक्शा चलाते हुए अपने सभी फैंस को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। आप इस वीडियो में देखेंगे कि शिल्पा शिंदे रिक्शा में आराम से बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। उसी वक्त एक लड़की आकर पूछती हैं कि क्या वो वर्सोवा चलेंगी, लेकिन फिर बड़े ही अकड़ के साथ शिल्पा सवारी को बैठाने से इंंकार कर देती हैं। इस वीडियो के साथ शिल्पा शिंदे ने कैप्शन में लिखा है कि मुंबई के रिक्शा वालों का एटीट्यूड...।

शिल्पा ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हुआ है। वहीं वापसी की बात की जाए तो एक्ट्रेस ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में कहा है कि मैं मैडम सर शो का हिस्सा बनने वाली हूं। यह शो बीते काफी समय से टीवी पर चल रहा है।

इस शो को साफ-सुथरी कॅामेडी के लिए पसंद किया जा रहा है। शिल्पा बताती हैं कि उनका किरदार पुलिस का है। जो नौकरी छोड़कर शादी पर फोकस करती है। कई सालों बाद वह फिर से अपनी ड्यूटी पर लौट आती हैं। इसी पर उनका किरदार आगे बढ़ेगा। गौरतलब है कि शिल्पा शिंदे का टीवी का करियर हिट शो से भरा रहा है। कभी आए ना जुदाई, हातिम के साथ रब इश्क ना होवे शो में नजर आ चुकी हैं। बिग बॅास 11 ने उनके करियर को एक बड़ा किक दिया है। हालांकि वह हमेशा अपनी कंट्रोवर्सी को लेकर छाई रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X