Bigg Boss 16 जीतने के बाद MC Stan का घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, ऐसा वीडियो आया सामने

रविवार की रात Bigg Boss फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला रहा। Bigg Boss 16 का विनर बनकर रैपर MC Stan ने शो अपने नाम कर लिया। इस बार बिग बॉस के टॉप 5 में शालीन भनोट, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी और MC Stan शामिल थे। बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत शाम को 7 बजे हुई और विनर का अनाउंसमेंट देर रात किया गया। शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी को हराते हुए एमसी स्टेन ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवा लिया। बिग बॉस फिनाले के कुछ देर बाद ही विनर एम सी स्टेन बिग बॉस के घर के बाहर लोगों के सामने आए।
Bigg Boss 16 जीतने के बाद विनर एम सी स्टेन बिग बॉस के घर से बाहर निकले जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रविवार की देर रात को इंस्टाग्राम पर विरल भयानी के प्रोफाइल से एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें कड़ी सुरक्षा के घेरे में विनर एम सी स्टेन Bigg Boss के घर से बाहर निकले और पैपराजी की तरफ हाथ हिलाते और Flying kiss देते दिखाई दे रहे हैं। साथ में चल रहे एम सी स्टेन की टीम के एक सदस्य ने Bigg Boss की ट्रॉफी पकड़ी हुई है। वह लगभग दौड़ते हुए पैपराजी के सामने से गुजर गये लेकिन पीछे मुड़कर वह पैपराजी को Greet करना नहीं भूले।
इस वीडियो में एम सी स्टेन वहीं ब्लैक पैंटसूट पहने नजर आ रहे हैं, जिसे उन्होंने बिग बॉस 16 के फिनाले में पहना था। जब पैपराजी ने उनका नाम लेकर पुकारा तो वह पीछे मुड़कर पैपराजी को Flying kiss देते दिखाई दिये। यह विनर के तौर पर एम सी स्टेन का पहला पब्लिक अपीयरेंस था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस विनर रैपर एम सी स्टेन जल्द ही मीडिया को इंटरव्यू देंगे। बताया जाता है कि Bigg Boss 16 विनर के तौर पर एम सी स्टेन को करीब 31.80 लाख रुपये प्राइज मनी, एक गाड़ी और बिग बॉस की ट्रॉफी मिली है। शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी क्रमशः दूसरे और तीसरे रनर-अप बने हैं। अर्चना गौतम चौथी और शालीन भनोट 5वें रनर-अप बने।


Click it and Unblock the Notifications













