आपकी प्यारी बहू 'कुमकुम' मम्मी बन गयीं
टीवी की दुनिया की सबसे प्यारी बहूओं में से एक जूही परमार के घर एक नन्ही खुशी आयी है। जी हां आपकी प्यारी बहू कुमकुम एक प्यारी सी बेटी की मम्मी बन गयी है। आपको बता दें कि जूही परमार रीयल लाइफ में सचिन श्रॉफ की पत्नी है। एक आईपीएस खानदान से ताल्लुक रखने वाली जूही कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 5 की विनर भी है।
पिछले एक साल से जूही टीवी की दुनिया से दूर है जिसका कारण अब पता चला। जूही के घर की इस नन्ही खुशी को जूही की करीबी और अभिनेत्री पूजा बेदी ने लोगों को बताया। पूजा ने कहा कि जूही ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। जूही और उसकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
जूही के मां बनने पर हर कोई काफी खुश है। जूही के चाहने वालों ने उन्हें बधाई संदेश भेजा है और कहा है कि जूही आप और आपकी बेटी दोनों बहुत खुश और आबाद रहे। उम्मीद करते हैं कि जूही आपकी बेटी भी आपकी ही तरह बेहद प्यारी और सुंदर होगी।
मालूम हो कि कुमकुम टीवी की दुनिया का ऐतिहासिक सीरयल रहा है। अपने दम पर शो को पापुलर कराने वाली जूही की इसी सफलता ने उन्हें बिग बॉस सीजन 5 जीतने में मदद की है। जूही की इस खुशी में वनइंडिया परिवार भी शरीक होता है और जूही और उनके परिवार को बहुत बहुत बधाई देता है।

Click it and Unblock the Notifications












