बिग बॉस विनर गौतम गुलाटी हुए #MeToo का शिकार, बयान की दर्दनाक कहानी Shock !
साल 2018 में हर तरफ मी टू चर्चा का विषय रहा। बॅालीवुड के कई चेहरे मी टू के जरिए सामने आए। वहीं इस साल भी मी टू से जुड़ा हुआ एक गंभीर मामला सामने आया है। बिग बॅास 8 विनर गौतम गुलाटी ने बातचीत में अपनी मी टू स्टोरी बयान की। आपको बता दें कि ऑपरेशन कोबरा नाम की वेब सीरीज में गौतम रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं।
इसी सिलसिले में हुई बातचीत के दौरान गौतम ने मी टू का समर्थन करते हुए खुद के साथ हुई एक घटना का जिक्र किया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने से पहले गौतम गुलाटी मॉडल रहे हैं। गौतम कहते हैं कि मॉडलिंग इंडस्ट्री में अक्सर पुरुष भी यौन शोषण का शिकार होते रहे हैं। गौतम ने बताया कि आज से दस साल पहले मेरे साथ भी ऐसा हुआ है।

जब मैं 21 साल का था, तो मेरे साथ यौन शोषण करने की कोशिश की गई थी। लेकिन जब मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो मुझे उस काम से निकाल दिया गया। गौतम आगे कहते हैं कि मैं हमेशा से एक्टर बनना चाहता था, इस वजह से मॅाडलिंग के काम से निकाले जाने पर मुझे अफसोस नहीं हुआ।
मैं मानता हूं कि हमेशा से गलत के खिलाफ उठानी चाहिए। फिर चाहे वह आपको काम के दौरान क्यों ना हो रहा हो।बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि टीवी इंडस्ट्री के ऐसे 8 स्टार्स हैं जो कि यौन उत्पीड़न का सामना कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











