'बिग बॉस' के विनर का नाम आया सामने! इस बार भी हसीना के सिर सजेगा Bigg Boss 16 का ताज?

'बिग बॉस 16' का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है। फैंस की धड़कनें तेज हो रही हैं। लोग अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट पर दांव खेल रहे है। इस बीच 'बिग बॉस 16' के विनर के नाम की चर्चा काफी ज्यादा होने लगी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस बार भी पिछली बार और उससे भी पिछली बार की तरह विनर एक एक्ट्रेस ही होगी। इन खबरों के सामने आने के बाद लोग अब निमृत कौर आहलूवालिया और प्रियंका चाहर चौधरी पर लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। लेकिन इनमें से जीतता कौन है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
कौन होगा बिग बॉस का विनर
'बिग बॉस 16' में स्ट्रॉन्ग कैंडिडेट मानी जाने वाली सुंबुल तौकीर खान शो से बाहर हो चुकी हैं और अब इस शो में बचे हैं- शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम, निमृत कौर आहलूवालिया और प्रियंका चाहर चौधरी। इन पांचों के बीच कड़ा मुकाबला है और पांचों ही अपने-अपने गेम में काफी अव्वल हैं। बात करें मीडिया रिपोर्ट्स की तो कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार की ट्रॉफी प्रियंका चाहर चौधरी अपने नाम कर ले जाएंगी। जी हां, टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर 'द खबरी' की खबर है कि वही इस बार विनर बन सकती हैं। जबकि दूसरे नंबर पर नाम है शिव ठाकरे का, तीसरे नंबर पर एमसी स्टैन के नाम की चर्चा है और चौथे और पांचवे में अर्चना या निमृत में से किसी एक को जगह मिलने की उम्मीद की जा रही है।
प्रियंका के बारे में
अब प्रियंका चाहर चौधरी की बात करें तो वो काफी समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा है। 26 साल की प्रियंका ने 'ये है चाहतें', 'परिणीति' जैसे कई टीवी शोज में काम किया लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सफलता उनके हालिया सीरियल 'उडारियां' को लेकर मिली। इस सीरियल में उन्होंने तेजो संधू की भूमिका निभाई थी। प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत में कुछ फैशन कैंपेन के लिए मॉडलिंग भी की। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ आए दिन अपनी खुशियां बांटती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











