Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar Video: सुनील ग्रोवर की एंट्री,सलमान का भड़का गुस्सा, 2 कंटेस्टेंट बाहर
बिग बॉस सीजन 13 का आज दूसरा वीकेंड का वार काफी जबरदस्त और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। एक तरफ जहां शो में सुनील ग्रोवर अपने मजाकिया स्टाइल मं एंट्री मारेंगे। वहीं दूसरी तरफ घरवालों के बीच एक प्रतियोगिता भी देखने को मिलेगी।
जहां पर नॅामिनेटेड कंटेस्टेंट को खुद को बचाने के लिए घड़ी के कांटे को अपनी तरफ लाना होगा। कुल मिलाकर दूसरा वीकेंड काफी दिलचस्प रहा है। जहां पर पारस ने शहनाज को नॅामिनेट करके उन्हें धोखा दिया। तो वहीं क्वीन और मछली टास्क में काफी बड़ी गेम प्लानिंग भी देखने को मिली।

इसके साथ सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के साथ आरती सिंह के बीच चल रही खटपट पर भी सलमान खान क्लास लगाने वाले हैं। साथ ही ये भी सस्पेंस खुलने वाला है कि इस बार एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं। सामने आए वीडियो अनुसार सलमान जाकर पारस को शहनाज को वोट करने के उनके फैसले को गलत ठहराते हैं।
साथ ही वह सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई से बात करने के साथ सिद्धार्थ डे के साथ मस्ती करते हुए नजर आयेंगे। वैसे इस वीक का एलिमिनेशन एपिसोड रविवार को दिखाया जाएगा। ये भी बता दें कि अब रेस टू फिनाले का भी आगाज हो चुका है।
आज के एपिसोड की शुरुआत खुद को नॅामिनेशन से बचाने के टास्क के साथ होगी। फिलहाल चलिए आपको आज के एपिसोड का ये वीडियो दिखाते हैं। जो कि ये बता रहा है कि आपके वीकेंड को एंटरटेनमेंट से भरने की पूरी तैयारी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











