सलमान से नाराज हैं दर्शक, बिग बॉस छीन रहा है सलमान के फैन्स!
सलमान खान ने इस शनिवार के एपिसोड में भी कुशाल और गौहर को लेकर काफी मजाक किया। हालांकि सलमान ने तनीषा, और अरमान को भी काफी कुछ कहा समझाया लेकिन कुशाल और गौहर के मामले में सलमान की टोन काफी अलग हो जाती है। सलमान ने कहा कि गौहर के अगर कुशाल और एजाज जैसे दोस्त हैं तो उन्हें दुश्मनों की कोई जरुरत नहीं है। सलमान ने ये भी कहा कि गौहर और तनीषा के बीच असल में कोई प्रॉब्लम है ही नहीं दोनों सिर्फ दूसरे प्रतिभागियों के द्वारा यूज की जा रही हैं। सलमान ने कहा कि दोनों लड़कियों को एक दूसरे से बात करनी चाहिए।
दर्शकों का मानना है कि सलमान गौहर और कुशाल को हर एक एपिसोड में काफी कुछ बोलते हैं जो कि उन्हे नहीं बोलना चाहिए। इसके अलावा दर्शकों का ये भी मानना है कि सलमान बेवजह तनीषा और अरमान का सपोर्ट करते हैं। लोगों ने ये भी कहा कि सलमान को सच का साथ देना चाहिए। दर्शकों ने कलर्स चैनल पर कमेंट किया और कहा कि इस तरह से धीरे धीरे सलमान खान अपनी इमेज खराब कर रहे हैं और उनके फैंस भी खो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












