इन जोड़ियो को हुआ बिग बॉस के घर में प्यार, कुछ हो गए जुदा और कुछ बंधें शादी के बंधन में
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला रियालिटी शो बिग बॉस हर साल फैंस को एंटरटेन करता है। शो में कभी विवाद तो कभी मस्ती देखने को मिलती है। साथ ही रोमांटिक कपल्स भी दर्शकों को एंटरनेट करते हैं। एक बार फिर बिग बॉस में जमकर लड़ाइयां, विवाद और कमेस्ट्री देखने को मिल रही है। मधुरिमा-विशाल, अरहान-रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज और पारस छाबड़ा-माहिरा शर्मा समेत कई जोड़ियां फिर फैंस को देखने को मिली हैं। कुछ जोड़ियों में प्यार की शुरुआत है तो कुछ अपने रिश्ते को सुधारते दिख रहे हैं। इस तरह के कपल हर बार ही बिग बॉस में देखने को मिले हैं। वीना मलिक-अश्मित पटेल, गौहर खान-कुशाल टंडन, अरमान कोहली-तनीषा मुखर्जी अब अलग हो चुके हैं, तो वहीं कुछ जोड़ियां ऐसी भी हैं जो हमेशा हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। आइए आपको ऐसी ही खट्टी मिट्ठी जोड़ियों से मिलवाते हैं।
बिग बॉस 13 की बात की जाए तो इस बार रश्मि देसाई और अरहान खान उन जोड़ियों में से एक हैं जो आगे चल कर शादी भी करेंगे। अरहान ने तो बिग बॉस हाउस में रश्मि देसाई को प्रपोज किया और दोनों की प्यारी कमेस्ट्री भी देखने को मिली है।

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की इस बार बिग बॉस में नई जोड़ी बनती दिखाई दे रही है। पारस ने बताया है कि घर के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड है लेकिन उन्हें माहिरा अच्छी लगने लगी हैं। दोनों सारा दिन साथ में बिताते हैं और पारस कई बार जाहिर कर चुके हैं कि उन्हें माहिरा अच्छी लगती हैं।
इन दिनों सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की नजदिकियां देखने को मिल रही है। हाल में ही वीकेंड के वार में सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को वॉर्न भी है कि वह थोड़ा संभलकर रहें क्योंकि शहनाज सीरियल हो रही हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को भी खूब पसंद आ रही है। इसी तरह आइए मिलवाते हैं बिग बॉस के सफर में किन किन की जोड़ियां काफी फेमस हुई हैं और फैंस का भी प्यार मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











