बिग बॉस में आग लगाने नहीं गयी थी मैं तो सच बोल रही थी- सोफिया
सोफिया ने कहा कि उन्हें बिग बॉस के घर में बिताए गये दिनों में से किसी भी पल का कोई रिग्रेट नहीं है। उन्हें गेम खेलकर बहुत मजा आया और ये उनके लिए एक बहुत ही बेहतरीन एक्सपीरिंयस रहा। सोफिया ने कहा कि घर में हर कोई गेम खेल रहा है। गौहर और कुशाल उन्हें बहुत पसंद हैं क्योंकि गौहर ये गेम दिल से खेल रही हैं और कुशाल भी गौहर के साथ बहुत ही अच्छी तरह से पेश आते हैं। सोफिया ने कहा कि शुरुआत में उन्हें काम्या भी बहुत पसंद थीं लेकिन बाद में जब उन्होंने अरमान का साइड लिया तो सोफिया को बहुत बुरा लगा।
सोफिया ने ये भी कहा कि अगर वो बिग बॉस का कोई सीजन देखकर गयी होतीं तो शायद वो अंत तक घर में रहतीं। लेकिन उन्हें इस गेम शो के बारे में कुछ पता ही नहीं था इसलिए वो जल्दी ही गेम से बाहर हो गयीं। सोफिया ने कहा कि घर में संग्राम भी गेम खेल रहे हैं वो किसी का साइड नहीं लेते हैं लेकिन जब भी किसी का मजाक उड़ता है तो वो भी उसमें शामिल रहते हैं। सोफिया ने कहा कि वो खुश हैं घर से बाहर आकर।


Click it and Unblock the Notifications












