बिग बॉस स्टार मनु पंजाबी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली जान से मारने की धमकी

बिग बॉस से मशहूर हुए एक्टर और मॉडल मनु पंजाबी के लिए पिछला हफ्ता काफी डरावना बीता। मनु पंजाबी को उनके ईमेल पर एक धमकी भरा खत मिला जिसमें उनसे 10 लाख रूपये की मांग की गई और ना देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस खत को लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से बताया गया।

Recommended Video

Gangster Lawrence Bishnoi |Sidhu Moosewala Murder | Manu Punjabi |Sidhu Moosewala songs |Salman Khan

मनु पंजाबी ने तुरंत इस बारे में पुलिस को जानकारी दी जिसने तुरंत इस मामले में जांच शुरू कर दी। धमकी देने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला निकला और पुलिस ने उसे इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ये धमकी भरा खत, एक pamphlet के रूप में था जिसमें मनु से पैसे की डिमांड की गई थी।

bigg-boss-star-manu-punjabi-receive-death-threat-if-not-given-10-lakhs-to-help-lawrence-bishnoi-gang

खत में लिखा था - ये लेटर गोल्डी बरार की टीम की तरफ से है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में लॉरेंस भाई को टार्गेट किया जा रहा है। इसी के चलते इस समय हमें ज़्यादा से ज़्यादा पैसों की ज़रूरत है लेकिन हम किसी एक पर ही सारा भार नहीं डालना चाहते इसलिे थोड़े थोड़े पैसे सभी सक्षम लोगों से लिए जा रहे हैं। और अभी तक जो पैसा आया है उसमें किसी ने भी कोई होशियारी नहीं दिखाई है क्योंकि सब जानते हैं कि हमसे होशियारी का मतलब सिर्फ मौत है। तुम्हें भी 10 लाख रूपये 4 घंटे के अंदर हमारे पास भेजने हैं और अगर 4 घंटे तक पैसे नहीं आते हैं तो अपनी उल्टी गिनती शुरू कर देना क्योंकि फिर तुम्हें यमराज भी नहीं बचा सकता। और अगर पैसे समय से आ जाते हैं तो तेरी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी हम लेते हैं। हम तुझे कुछ नहीं होने देंगे किसी भी मामले में। और अगर होशियारी दिखाने की जरा सी भी कोशिश की तो हम पूरी मैगज़ीन उतार देते हैं बॉडी में और ज़िंदगी भर इस बात का अफ़सोस तेरे परिवार को रहेगा कि 10 लाख के लिए हमने क्या खो दिया। हम तक पहुंचने का ख्याल दिमाग से निकाल देना जो भी नम्बर या अकाउंट नंबर हम यूज कर रहे हैं वो हमारे तो है नहीं इतना दिमाग तो होगा तुम्हारे अंदर भी। लेकिन हमने इस बन्दे को भी प्रॉमिस किया है कि अगर कोई तेरे खिलाफ कार्यवाही करवाता है या तुझे फोन करता है तो उसको इस दुनिया से अलविदा कर दिया जाएगा। और जिसको हमने जुबान दे दी उसको कोई बदल नहीं सकता। इसलिए इस अकाउंट में पैसे डालो और काम खत्म। इससे ज़्यादा कुछ जानने की कोशिश मत करना तेरे लिए और तेरे परिवार के लिए यही सबसे अच्छा तरीका है।

इस मामले में गिरफ्तारी के बाद मनु ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए राजस्थान पुलिस को धन्यवाद कहा और बताया कि पिछला हफ्ता उनके लिए कितनी परेशानी में बीता।

गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धूमूसेवाला की हत्या के बाद कई सितारों को जान से मारने की धमकी मिल रही है और ये काफी भयावह है। मनु पंजाबी के अलावा अभिनेत्री स्वरा भास्कर को भी वीर सावरकर की बेइज़्जती करने के लिए जान से मारने की धमकी भरा खत मिला है। इससे पहले, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को भी एक चिट्ठी मिली थी जिसमें लिखा था तुम्हारा भी मूसेवाला कर देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X