Bigg Boss: सोनाली ने दिया Lesson, छूने से पहले दस बार सोचो!

बिग बॉस के लिए दर्शकों की दीवानगी का कोई आलम नहीं है। लेकिन होस्ट सलमान का असर कहें या चैनल की समझदारी लड़ाई - झगड़े - स्कैंडल - ड्रामा के बीच भी यह शो कुछ न कुछ सिखा जाता है। पिछले हफ्ते की बात करें तो बिग बॉस महिला सशक्तिकरण के लिए भी मिसाल बन गया वहीं लड़कियों को एक सिंपल पर स्ट्रॉन्ग मेसेज मिला कि किसी को भी बेवजह बर्दाश्त करने की कोई ज़रूरत नहीं होती।

घर में दो ऐसे वाकये हुए जिसने बिग बॉस के घर को महिला पावर का मंच बना दिया। पहला था सलमान खान की आर्य बब्बर को फटकार। आर्य बब्बर लगातार कह रहे थे कि मिनिषा लांबा उनकी गर्लफ्रेंड थीं। वहीं मिनिषा इस बात से कोई सरोकार नहीं रखना चाह रहीं थीं। बस सलमान ने लगाई आर्य बब्बर की क्लास कि अगर कोई लड़की अपने संबंधों को निजी रखना चाह रही है तो आपको कोई हक नहीं है इस बारे में बात करने का।

दूसरे वाकये ने तो लड़कों की बैंड ही बजा दी। कमरे में सोनाली राउत, अळी कुली मिर्ज़ा और उपेन पटेल बात कर रहे थे। तभी अली ने सोनाली को रज़ाई के अंदर छे़ड़ दिया। सोनाली ने स्ट्रॉन्ग एक्शन लेते हुए अली को सबको सामने टोका जिसकी उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी।

सोनाली का तर्क था कि न अली उनके दोस्त न वो उनसे करीब है इसलिए उनके छूने से सोनाली अनकमफरटेबल थीं। वहीं अली ने बद्तमीज़ी से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अगर और लड़कों के छूने से सोनाली को प्रॉब्लम नहीं है तो अली से क्यों।

वहीं घर के बाकी लोगों की समझदारी भी इंप्रेस कर गई। जहां एक ओर कोई सोनाली को पसंद नहीं करता वहीं इस मामले में सबने उनका साथ दिया और अली को दोषी माना। इतना ही नहीं बिग बॉस को भी अली की यह हरकत नागवार गुज़री जिसकी सज़ा अली को मिली।

स्क्रिप्ट हो या रियल बिग बॉस ने अपने हर दर्शक को सिखाया कि अगर कोई लड़की खुले खयालों की है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसे छेड़ सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X