BIGG BOSS..सलमान खान से डरना नहीं..सलमान को पैसा दिया गया है..चौंक जायेंगे..
Recommended Video

बिग बॅास को लेकर हर दिन कोई ना कोई चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हर वीक तो छोड़िए। हर दिन इस शो से जुड़ा कोई नया मामला सामने आ रहा है। हाल ही में जुबेर खान ने सलमान पर कई तरह के आरोप लगाए।
उन्हें दाऊद का चमचा तक कह डाला। अब बिग बॅास की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने सलमान के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है।

वीकेंड के वॅार पर सलमान के तीखे तेवर देख इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि सलमान अब गलती की माफी नहीं देंगे। इसे देखते हुए सोफिना ने बिग बॅास के इस सीजन के कंंटेस्टेंट आकाश ददलानी को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि मैं एक शो से जुड़ी थी।
जिसका नाम सुपरडुड था। वह इस शो के कंटेस्टेंट रहे हैं। मैंने देखा कि एक दिन उनका किसी के साथ झगड़ा हो गया था। वह अपने लिए हमेशा खड़े रहे हैं।
मैं उन्हें इतना ही कहना चाहती हूं कि किसी को भी सलमान से डरने की जरुरत नहीं है। मैं चाहती हूं कि आकाश सलमान के खिलाफ खड़े रहे।
कई लोगों को लगता है कि सलमान से डर कर रहना बेहतर है,वरना उन्हें काम नहीं मिलेगा। लेकिन खुद के साथ सही रहना जरूरी है। ऐसे एक्टर से डरने की जरुरत नहीं है कि जिसे हम पर चिल्लाने के लिए पैसे मिलते हो।
वैसे आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सोफिया ने ऐसी हरकत की है। वह इससे पहले भी कई अपनी तस्वीरों से तो कभी किसी ना किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा रही हैं। आप भी देखिए..


Click it and Unblock the Notifications

