बिग बॉस नहीं अश्लीलता का बॉस कहिए
जब कलर्स चैनल पर रियेलिटी शो बिग बॉस की शुरूआत हुई थी, तब लोगों ने इसे काफी पसंद किया। इस कार्यक्रम को विदेशी कार्यक्रम बिग ब्रदर की तर्ज पर यहां शुरू किया गया था। एक ही छत के निचे जब आपके फेवरेट स्टार्स हों तो दर्शक उनसे दूर तो रह ही नहीं सकते, लेकिन एक ही तरह का खाना किसी को ज्यादा समय नहीं पसंद आता है। बिग बॉस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दर्शक इससे थोड़े नाखुश नज़र आने लगे, लेकिन कलर्स ने भी इस प्रोग्राम में तरह-तरह के बदलाव किए। अब ऐसा समय आ गया है कि घर में एक पॉर्न स्टार सन्नी लियोन को टीआरपी बढ़ाने के लिए लाया गया है।
अब लोग इसे अश्लीललता का बॉस कहने लगे हैं। कलर्स चैनल पर रात के समय आने वाले इस शो में नैतिकता का स्तर पिछले संस्करणों से काफी गिर चुका है। शायद यही कारण है कि इस शो के प्रसारण समय समय पर कोर्ट ने बदलाव लाया। इस बार बिग बॉस के घर में 12 लड़कियों के साथ पहले से ही बदनाम शक्ति कपूर को रखना टीआरपी बढ़ाने का ही फंडा था जो नाकाम ही रहा।
अगर बिग बॉस सीजन 4 की बात करें तो इसने अश्लीलता की सारी हदे पार कर दी थी। इस शो के होस्ट सलमान खान थे सलमान का जादू तो सर चढ़ कर बोलता है लेकिन वीना मलिक और अस्मित पटेल की अश्लील हरकतों ने रही सही कसर पूरी कर दी थी। वीना मलिक कम ही थी कि शो में पामेला एंडरसन को बुलाया गया। इन लोगों ने रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी खिंची।
अब बिग बॉस 5 की बात करें तो अब इस घर में रहने के लिए पॉर्न स्टार सन्नी लियोन आ चुकी हैं। वैसे तो चैनल में यह दिखाया जा रहा है कि किसी को भी पता नहीं है कि आखिर सन्नी नाम की ये हॉट बला किस चिड़िया का नाम है। बिग बॉस में जैसे ही सन्नी ने इंट्री ली सिद्धार्थ तो बस उन्हें एक टक देखे ही जा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि उनके सामने जन्नत की कोई हूर परी आ गईं हो।
ऐसा तो नहीं है कि इस घर में रह रहे मर्दों ने सन्नी लियोन की पॉर्न फिल्में नहीं देखी होंगी। वो सन्नी को जिस भी नजरों से घूरते हैं उन्हें देख कर, ऐसा ही लगता है कि उनके दिल की मुराद पूरी हो गयी हो। जिस तरह से लोग बस टाइम पास और मन को बहलाने के लिए पॉर्न फिल्में देखते हैं, वैसे बिग बॉस ने उनके टाइम पास के लिए पूरी की पूरी पॉर्न फिल्म उनको दे दी है। इतना ही नहीं सन्नी उवन सबका मन बहलाने के लिए आयटम डांस भी करती हैं।
घर में रह रहे मर्द बस आंहे भरते रह जाते हैं। बिग बॉस अब बंदर और मदारी का खेल ही बन चुका है। जैसे ही बंदरिया उछाल मारती है दर्शक ताली बजाने लग जाते हैं। ये बंदरिया भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए ही लायी गयी है जो नाच नाच कर दर्शक बटोर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











