बिग बॉस बना अश्लीलता का अड्डा, जमकर परोसी जा रही है गंदगी

आखिर वो इस शो में इस तरह की हरकतें दिखा कर साबित क्या करना चाहते हैं। चैनलों पर प्रसारित होने वाले शो लोगों का मनोरंजन करने के लिए होते हैं लेकिन यह शो लोगों को सेक्स के नाम पर गंदगी परोस रहा है। खुले आम इस शो के लोग सेक्स जैसे गंभीर विषय पर गंदी बातें करते हैं ।
योग गुरू बाबा रामदेव ने भी इस शो को भोग का शो करार दिया है। इससे पहले भी समाज के कई गंभीर लोगों ने इस शो पर उंगली उठायी है। ऐसे में अब शो का प्रचार किया जा रहा है कि शो में बहुत जल्द पोर्न स्टार आने वाली है।
आखिर वो इस शो में आकर वही काम तो करेगीं जो इस समय बिग बॉस हाउस के अंदर मौजूद प्रतिभागी कर रहे हैं। चंद पैसों के लिए चैनल सस्ती और अश्लील चीजें लोगों के सामने परोस रहा है। जो लोग इस शो को देखते हैं उम्मीद हैं वो भी इस बात से सहमत होंगे।
आप इस बारे में क्या सोचते हैं, अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications