बिग बॉस से बाहर हुई दस्यु सुंदरी सीमा परिहार

Seema Parihar
अपने अंतिम दौर में पहुंचा कलर्स का बिग बॉस इस समय रोमांचक रूप में लोगों के सामने प्रस्तुत हो रहा है। शुक्रवार को जिस प्रतिभागी को बिग बॉस को बाहर जाना पड़ा है वो है दस्यु सुंदरी सीमा परिहार। सीमा को समीर सोनी और खली के साथ नॉमिनेट किया गया था मगर इन दोनों के मुकाबले सीमा को कम वोट्स मिले और उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा। यहां आपको बता दें कि 13 हफ्तों वाले बिग बॉस के अब सिर्फ 3 हफ्ते बचे हैं।

पढ़े : बिग बॉस से जुड़ी चटपटी खबरें

सीमा परिहार ने इस शो में काफी लंबी पारी खेली और काफी समय तक इस शो में टिकने में कामयाब रहीं। उनके साधारण स्वभाव ने उन्हें इस शो में बने रहने और वोट बटोरने में सबसे ज्यादा कामयाब दिलाई। सीमा की बिग बॉस हाउस में जिसके साथ नहीं पटी वो है डॉली बिंद्रा और महाबली खली जबकि वो जिसके सबसे ज्यादा करीब दिखायी दी वो थीं श्वेता तिवारी।

खैर शनिवार के खास एपीसोड में सीमा परिहार बिग बॉस के और कुछ पहलुओं पर प्रकाश डालेंगी । साथ ही आज की शाम बिग बॉस स्टेज पर सलमान और कैटरीना भी एक साथ नजर आयेंगे। कुल मिलाकर आज के बिग बॉस का एपीसोड काफी चटपटा होने वाला है। तो देखना ना भूलें आज रात नौ बजे कलर्स पर बिग बॉस ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X