[टेलीविजन] मिलिए नक्षत्र बागवे से। अगर सूत्रों की मानें तो बिग बॉस 9 में शामिल होने जा रहे हैं और इस बार के LGBT प्रतिनिधि हैं। सच बताएं तो नक्षत्र के बारे में हम भी कुछ नहीं जानते थे लेकिन उनकी छोटी सी प्रोफाइल इतनी दिलचस्प है कि उनके बारे में आप जाने बिना रह ही नहीं पाएंगे।
इसलिए हमने उन पर कर ली पूरी छानबीन और उनकी पर्सनैलिटी से इंप्रेस हुए बिना आप भी नहीं रह पाएंगे। जानिए कौन हैं नक्षत्र बागवे -
25 साल की उम्र
नक्षत्र 25 साल के हैं और भारत की पहली मोबाइल एप Moovz के ब्रांड एंबेज़डर हैं। ये कंपनी केवल गे लोगों के लिए काम करती है।
सत्यमेव जयते
नक्षत्र आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में बतौर गेस्ट आमंत्रित किए गए थे।
गे राइट्स एक्टिविस्ट
नक्षत्र गे राइट्स एक्टिविस्ट हैं और कोशिश नाम की संस्था से जुड़े हुए हैं जो LGBT ग्रुप के लिए काम करती है।
ढेरों अवार्ड
नक्षत्र ने कई शॉर्ट फिल्म इस मुद्दे पर बनाई है और ढेरों अवार्ड जीते हैं।
पहली इंटरनेशनल फिल्म
उनकी पहली इंटरनेशल फिल्म है Hearts. वो खुद मुंबई से हैं और एक्टर, डायरेक्टर हैं।
पहली फीचर फिल्म
नक्षत्र अपनी पहली फीचर फिल्म जल्द ही बनाने वाले हैं, जो मूल रूप से इसी मुद्दे पर होगी।
मंदाना करीमी
मिलिए बिग बॉस की पहली प्रतिभागी से--->[ये हैं बिग बॉस का विदेशी तड़का]


Click it and Unblock the Notifications