शाहरुख या सलमान कौन होगा बैटर बिग बॉस!

बिग बॉस सीजन 7 को शाहरुख खान को होस्ट करने वाले हैं इस खबर को सुनकर शाहरुख खान और सलमान खान के फैन्स खुश भी हैं और दुखी भी। शाहरुख खान के फैन्स जहां इस बात से खुश हैं कि एक बार फिर से शाहरुख खान टीवी शो के जरिये उनके घर के सदस्य बन जाएंगे वहीं दूसरी ओर सलमान खान के फैन्स को इस बात का दुख है कि उनके प्यारे सलमान इस शो में नज़र नहीं आएंगे। सलमान खान जिस तरह से बिग बॉस शो होस्ट करते थे उसकी बराबरी कर पाना वाकई काफी मुश्किल है।

शाहरुख खान के फैन्स ने ट्विटर के जरिये इस शो में शाहरुख खान की एंट्री करने को लेकर काफी उत्साह जताया है और साथ ही कहा है कि शाहरुख खान इस शो को और भी ज्यादा सफलता दिलाएंगे। लेकिन सलमान खान के फैन्स का कहना है कि शाहरुख खान के आने से इस शो की टीआरपी कम हो जाएगी क्योंकि सलमान खान को देखने की आदत पड़ गयी है बिग बॉस में तो ऐसे में शाहरुख खान का अचानक ही इस शो में आ जाना किसी को भी नहीं भाएगा।

वैसे तो अभी तक इस बात को लेकर किसी ने भी कुछ कंफर्मेंशन नहीं दिया है लेकिन फिर भी अगर देखा जाए तो सलमान खान आजकल अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है उसके बाद उनके दो कोर्ट केस भी साथ ही साथ चल रहे हैं। इन केस में उलझे हुए सलमान खान के पास आजकल वक्त ही नहीं है। इसलिए शो को निर्माताओं ने शाहरुख खान को इस शो को होस्ट करने के लिए अप्रोच किया है। शाहरुख खान और सलमान खान के फैन्स को भी एक नया बहाना मिल गया है अपने फेवरेट स्टार को फेवर करने का। हर कोई अपनी-अपनी तरह से बिग बॉस में शाहरुख और सलमान की बातें कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X