एक से बढ़कर एक हॉट प्रतिभागी हैं बिग बॉस हाउस में

Bigg Boss members
कलर्स के बहुचर्चित शो बिग बॉस की रविवार को जोरदार शुरूआत हुई। इस रंगारंग प्रस्तुति में संजय दत्त और सलमान खान ने बिग बॉस के 14 प्रतिभागियों की पहचान लोगों से करवायी। इन 14 प्रतिभागियों के नाम हैं..अभिनेता शक्ति कपूर, अभिनेत्री पूजा बेदी, सिंगर रागेश्वरी लूम्बा, ट्रांसजेंडर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महिला पहलवान सोनिका कालीरामन, ऐक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा, मॉडल-ऐक्ट्रेस शोनाली नागरानी, ऐक्ट्रेस महक चावला, अफगानी सुंदरी विदा समदजई, टीवी कलाकार जूही परमार, नर्तकी गुलाबी सपेरा, मॉडल वीजे पूजा मिश्रा, न्यूज एंकर मंदीप बेल्वी और सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिका विस्वास।

आईये आपको बताते हैं कि ये 14 प्रतिभागी कौन है और क्या करते हैं।

1.शक्ति कपूर : हिंदी फिल्मों के मशहूर खलनायक और कॉमेडियन में से एक है शक्ति कपूर। इन्होंने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से रविवारो को लोगों का दिल चुरा लिया।

2.पूजा बेदी :
जाने-माने अभिनेता कबीर बेदी की मॉडल बेटी हैं पूजा बेदी। जिन्होंने जो जीता वो ही सिंकदर से हिन्दी फिल्मों में कदम रखा था। हालांकि इन्हें फिल्मों में आशाजनक सफलता नहीं मिली। इसके बाद ये कई विज्ञापनों में भी नजर आयीं। कुछ विवादों से भी इनका नाम जुड़ा रहा। पिछले कुछ समय से ये टीवी के कुछ कार्यक्रमों में नजर आयी हैं। इससे पहले इन्हें रियलिटी शो मां एक्सेंचज में देखा गया था।

3. सिंगर रागेश्वरी लूम्बा : लंबे समय से सिने पर्दे से गायब गायिका और अभिनेत्री रागेश्वरी भी इस शो का हिस्सा बनीं हैं। मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसी फिल्में कर चुकी रागेश्वरी एक बहुत अच्छी गायिका भी हैं। लेकिन पिछले काफी समय से वो अपने फेशियल लकवे की बीमारी से ग्रसित थी। जिसके कारण वो रूपहले पर्दे से गायब थीं।

4. सोनिका कालीरामन :
महिला पहलवानी में विश्न स्तर पर 6ठीं पोजिशन रखने वाली सोनिका भी इस शो का हिस्सा है। खास बात ये है कि वो गर्भवती हैं। उन्हें 6 महीने का गर्भ है। लेकिन फिर भी वो इस शो के जरिये नाम और शोहरत कमाना चाहती हैं।

5. श्रद्धा शर्मा : आयटम गर्ल और टीवी कलाकार श्रद्धा शर्मा भी इस शो का हिस्सा है। वो पिछले साल की बिग बॉस वीनर श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी की प्रेमिका के रूप में काफी विख्यात हो चुकी है। हालांकि अब वो अपने और राजा चौधरी के रिश्तों से इंकार करती है।

6.शोनाली नागरानी :
मॉडल शोनाली नागरानी भी इस शो का हिस्सा है। ये टीवी विज्ञापन का जाना-पहचाना नाम है। इन्हें लोग डिटॉल गर्ल कहते हैं।

7. महक चावला : सलमान खान के साथ दो फिल्में मैं और मिसेज खन्ना और बॉडीगार्ड कर चुकी अभिनेत्री मॉडल महक चावला बेहतरीन डांसर हैं। वो काफी समय से बॉलीवुड में हैं लेकिन उनकी पहचान नहीं बन पायी है। मूलत: नार्वे की रहने वाली महक इससे पहले हि्न्दी फिल्म नई पड़ोसन में नजर आ चुकी है।

8. अफगानी सुंदरी विदा समदजई :
विदा बहुत ही खूबसूरत मॉडल और एक समाजसेवी है। वो महिलाओं के हक के लिए लंबी लड़ाई रह रही हैं।

9. जूही परमार : टीवी के पॉपुलर शो कुमकुम से हर दिल अजीज बनीं जूही परमार भी इस शो का हिस्सा है। वो शादी करने के बाद टीवी की दुनिया से दूर हो गयी थीं लेकिन वो इस शो के जरिये वापसी कर रही है।

10. मंदीप बेल्वी :
हेडलाइंस टूडे के ग्लैमर शो को प्रसारित करने वाली एंकर मंदीप बल्वी भी इस शो का हिस्सा बनीं हैं। इससे पहले इन्हें न्यूज चैनल पर क्राइम बुलेटिन पढ़ते देखा गया था। लेकिन अपन अश्वील हरकतों के कारण उन्हें क्राइम शो छोड़ना पड़ा था।

11. निहिता विस्वास : नेपाल से आयीं निहिका विस्वास, सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की पत्नी है। उन्होंने तीन साल पहले शोभराज से शादी की थी लेकिन तब उन्हें उसकी कारगुजारियों का पता नहीं था।

12. पूजा मिश्रा :
एम टीवी की वीजे और बिकनी गर्ल्स के नाम से मशहूर पूजा मिश्रा भी इस शो का हिस्सा है।

13. नर्तकी गुलाबो सपेरा :
राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त नृत्यांगना गुलाबो सपेरा भी इस बार शो में आपको दिखायी पड़ेगीं। इन्हें कालबेलिया नृत्य पुरोधा माना जाता है।

14. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी :
गोरखपुर के मूल निवासी और किन्नर समाज के महागुरु के रूप में स्थापित गोरखपुर गौरव सम्मान से विभूषित लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी भी बिग बास सीजन-5 के मेहमान बन गए हैं।

ये 14 प्रतिभागी अगले तीन महीने तक 55 कैमरों के बीच बिग बॉस के घर में बंद रहेंगे। शो सोमवार से शुक्रवार को रात नौ बजे कलर्स पर प्रसारित होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X