..................... Bigg Boss Season 17 Update YouTuber Harsh Beniwal confirms his participation in the upcoming season - Hindi Filmibeat

एल्विश यादव और फुकरा इंसान जैसे यूट्यूबर का बाप रखेगा 'बिग बॉस 17' में कदम, बंपर TRP के लिए बनाया धांसू प्लान

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा और सफल रियलिटी शो में से एक है और इसके सोलह ब्लॉकबस्टर सीजन रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस OTT 2 का दूसरा सीजन गया है, जिसमें एक से बढ़कर एक खिलाड़ी पहुंचे थे लेकिन यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपना ऐसा जादू चलाया कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होने के बावजूद उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

अब बिग बॉस का 17वां सीजन आने को है और इस सीजन को सफल बनाने के लिए मेकर्स एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं और ऐसे सेलेब को घर में बुलाने की कोशिश कर रहे हैं, जो फैंस को मनोरंजन का तड़का दे सकें। 'बिग बॉस OTT 2' की सफलता के बाद मेकर्स को इस बात का तो अंदाजा हो गया है कि यूट्यूबर्स को लोग खूब प्यार देते हैं और इसलिए इस बार के सीजन के लिए भी यूट्यूबर के नाम की चर्चा हो रही है।

'बिग बॉस 17' के संभावित कंटेस्टेंट लिस्ट की अटकलों के बीच फेसम यूट्यूबर का नाम सामने आया है। जिनका नाम है- हर्ष बेनिवाल। जी हां, दो महीने के अंदर मेकर्स नया सीजन लेकर वापस आ रहे हैं। तैयारी चल रही है और वे शो के लिए कई सेलिब्रिटीज को अप्रोच भी कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल को रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है और उनके और शो के निर्माताओं के बीच बातचीत चल रही है।

उन्होंने इस खबर की पुष्टि की है क्योंकि उन्होंने बिग बॉस का एक सिंबल शेयर किया है और इसे फैंस हर्ष की शो में एंट्री का एक साइन मान रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह शो सितंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होने वाला है और शो का नया कॉन्सेप्ट कपल बनाम सिंगल्स होने वाला है।

शो के बीते सीजन की बात करें तो पिछले सीज़न में एमसी स्टेन शो के विजेता बने थे, जबकि शिव ठाकरे फर्स्ट रनर-अप रहे थे। शिव ठाकरे, अब्दु रोज़िक, निमरित कौर अहलूवालिया, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, शालीन भनोट, टीना दत्ता और साजिद खान कुछ ऐसे नाम हैं जो पिछले सीज़न में उभर कर सामने आए थे।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X