बिग बॉस 14 Episode 6: रूबीना की बग़ावत, गौहर का गुस्सा और हिटलर बनीं हिना
बिग बॉस 14, शुक्रवार, 9 अक्टूबर, एपिसोड 6: बिग बॉस के नए एपिसोड में नए इम्यूनिटी टास्क के एलान के बाद सबके अंदर का जानवर बाहर निकल कर दिखाई दे रहा है। गौहर खान को बिग बॉस ने आज का टास्क सौंपा जिसे गौहर ने घरवालों को पढ़कर सुनाया। गौहर खान ने चिट्ठी पढ़ी। इसके अनुसार घरवालों को अभिनव शुक्ला और निक्की तंबोली की इम्यूनिटी छीनने का मौका मिलेगा।
घर में एक बुलडोज़र रखी गई है जिस पर अभिनव और निक्की को बैठना होगा। बाकी के नॉमिनेट किए गए सदस्य उन्हें बुलडोज़र से हटाकर खुद उनकी जगह बैठने की कोशिश करेंगे।

बस इसके बाद सबके अंदर का जानवर बाहर आता दिखाई दे रहा है। जहां अभिनव और निक्की के पर्सनल सामान का नुकसान शुरू हो चुका है वहीं सबसे पहला हथियार, लाल मिर्ची का भी इस्तेमाल शुरू हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications