बिग बॉस 14 Episode 5 : रूबीना - जैसमीन ने की बिग बॉस की बुराई, पड़ गई डांट
बिग बॉस सीज़न 14, गुरूवार, एपिसोड 5: बिग बॉस का आज का दिन भी घमासान से शुरू होकर घमासान पर ही खत्म होता दिख रहा है। जहां एक तरफ राहुल वैद्य और पवित्रा पूनिया की दोस्ती पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ शुक्ला के लिए लड़कियां टास्क करते हुए सब कुछ भूलती दिखाई दे रही हैं।
लड़कियों को सिद्धार्थ को रिझाने का टास्क मिला है। हिना खान इस टास्क में पूरी तरह से निक्की तंबोली को गाइड करती दिखाई दे रही हैं।निक्की के कपड़े चुनने से लेकर उनकी लिपस्टिक का रंग भी हिना खान ही चुनती नज़र आईं।

दूसरी तरफ राहुल वैद्य और पवित्रा पूनिया की दोस्ती में दरार आना शुरू हो चुकी है और वजह है एक दूसरे के काम में मीन मेख निकालना। एक तरफ राहुल को पवित्रा की बनाई सब्ज़ी पसंद नहीं आई तो दूसरी ओर पवित्रा को राहुल का टॉयलेट साफ करना समझ नहीं आ पा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications