बिग बॉस 14 Episode 4: रूबीना का बिग बॉस से सीधा झगड़ा, सिद्धार्थ शुक्ला बने गेम के बॉस!
बिग बॉस का बुधवार का खेल दिलचस्प होता चला जा रहा है। आज लड़कियां इम्यूनिटी जीतने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को रिझाने के लिए साम दाम दंड भेद का नियम अपनाते दिखेंगी। ज़ाहिर सी बात है कि किसी टास्क से सिद्धार्थ जुड़ जाएं और लड़ाई झगड़ा ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
तो घर में घमासान शुरू हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ, अभिनव शुक्ला ने पहला टास्क जीत कर इम्यूनिटी तो जीती थी लेकिन बिग बॉस उनके सामने ऐसी शर्त रख रहे हैं जो अभिनव और रूबीना की शादी के वचनों को दांव पर लगाएगी।

टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला और पवित्रा पूनिया के बीच की नज़दीकियां उनकी पुरानी केमिस्ट्री की याद दिलाएगी वहीं निक्की तंबोली और सिद्धार्थ शुक्ला का रेन डांस आज के एपिसोड में आग लगाने के लिए काफी है।


Click it and Unblock the Notifications