बिग बॉस 14 एपिसोड 3: गौहर खान-सिद्धार्थ शुक्ला की जमकर लड़ाई, घर में टास्क के दौरान मचा तांडव
6 अक्टूबर, Day 3: बिग बॉस 14 के तीसरे एपिसोड में जमकर हंगामे देखने को मिले।इस सीजन की बड़ी लड़ाई शो में देखने को मिली। इस बार ये लड़ाई फ्रेशर के बीच नहीं बल्कि सीनियर के बीच हुई। ये लड़ाई शुरू हुई इस सीजन के पहले टास्क के बीच। दरअसल बिग बॉस के जरिए नॉमिनेशन से बचने के लिए कंटेस्टेंट को एक टास्क दिया। जिसमें दो रानियां होंगी और एक चोरों का सरताज। ये रानियां बनीं हिना खान और चोरों के सरताज सिद्धार्थ शुक्ला।
इस टास्क में रानी के महल से चोरी करनी थी। इस टास्क के बीच गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच लड़ाई हुई। वहीं छोटी मोटी बहस जान और राहुल वैद्य के बीच भी देखने को मिली। वहीं जूनियर में से एजाज खान की बहस सिद्धार्थ शुक्ला से भी हुई। पहला मौका था जब किसी फ्रेशर की बहस सीनियर से हुई।

आज का पूरा एपिसोड गौहर, सिद्धार्थ के इर्दगिर्द में हुई। वहीं आज के एपिसोड से रूबीना दिलैक, हिना खान, निक्की तंबोली गयब नजर आई। जबकि चुप चुप रहने वाले अभिनव शुक्ला भी टास्क के दौरान डिस्कस करते हुए दिखे।


Click it and Unblock the Notifications