बिग बॉस 14 एपिसोड 2 : खाने पर और मेकअप पर पहला झगड़ा, रूबीना ने मचाया घमासान
5 अक्टूबर, Day 2: बिग बॉस 14 के नए दिन नया तांडव तो होना ही था। तो आज का तांडव रहा है पूरा का पूरा रूबीना दिलाईक के नाम। आज के एपिसोड में रिजेक्ट किए हुए प्रतिभागी - रूबीना दिलाईक, जान कुमार, सारा गुरपाल, निशांत मलकानी को घर के अंदर जगह बनाने का मौका दिया है घर के सीनियर्स हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान ने।
वहीं दूसरे दिन में भी घर में झगड़ों का बोलबाला रहा। जहां एक तरफ, रूबीना दिलाईक और जैसमीन भसीन के बीच घमासान हुआ वहीं दूसरी तरफ रूबीना दिलाईक और सिद्धार्थ शुुक्ला के बीच भी तू तू मैं मैं छिड़ी रही।

गौरतलब है कि घर में हिना, गौहर और सिद्धार्थ एक नए टास्क के ज़रिए प्रतिभागियों के लिए खेल मुश्किल बनाने वाले हैं। वहीं एजाज़ खान और निक्की तंबोली के बीच की दोस्ती कुछ नए रंग लेती दिख सकती है।


Click it and Unblock the Notifications