बिग बॉस 14, एपिसोड 14 : निक्की तंबोली बनी रहेंगी कंफर्म सदस्य, रुबीना - पवित्रा की भयंकर फाइट
बिग बॉस 14, एपिसोड 14 - बिग बॉस के आज के एपिसोड में निक्की तंबोली एक बार फिर चर्चा में रही। ऐसा इसीलिए क्योंकि बिग बॉस ने घरवालों को एक मौका दिया कि वह चाहे तो निक्की तंबोली से पहली कंफर्म सदस्य का टाइटल वापस ले सकते हैं। इस फैसले से बिग बॉस हाउस के कई सदस्य काफी खुश नजर आए। सबसे पहले जैस्मिन भसिन कहती नजर आई कि निक्की तंबोली इस टाइटल को कतई डिजर्व नहीं करती थीं।
वहीं दूसरी ओर बिग बॉस हाउस में बड़ा हंगामा एक बार फिर कीचन के काम को लेकर हुआ। कीचन में सब्जी काटने को लेकर जारी घमासान तीसरे दिन भी नहीं थमा। रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला ने इस टॉपिक पर तूफानी सीनियर से भिड़ते नजर आए। सिद्धार्श शुक्ला और रुबीना की देखते देखते भयंकर वाली लड़ाई हो गई। जिसके बाद गौहर खान कीचन ड्यूटी को लेकर बड़ा फैसला लेती नजर आई।
तीसरा बड़ा घमासान राहुल वैद्य और पवित्रा पुनिया के बीच देखने को मिला। जान, पवित्र और राहुल के बीच हुई एक बातचीत के बाद ये विवाद शुरू हुआ। इसके बाद एक बार फिर राहुल और पवित्रा जमकर लड़ते दिखे। दोनों ने एक दूसरे पर खूब चीखा चिल्ली की।
कल के एपिसोड में सलमान खान जमकर घरवालों की क्लास लेने वाले हैं। लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाला है कि रुबीना ने बिग बॉस के खिलाफ ही हल्ला बोल दिया है। उन्होंने उनका दिया टास्क करने से मना कर दिया। जिसके बाद रुबीना और सलमान खान की बहस भी देखने को मिली। वहीं कल के एपिसोड में एक सदस्य को बिग बॉस को अलविदा कहना होगा।


Click it and Unblock the Notifications