बिग बॉस 14, एपिसोड 13 : हिना-सिद्धार्थ-गौहर के बीच तकरार, निक्की को हराकर जैस्मिन ने जीता टास्क
बिग बॉस 14, एपिसोड 13 - बिग बॉस के आज के एपिसोड में निक्की तंबोली और जैस्मिन भसीन की टास्क के दौरान भयंकर लड़ाई देखने को मिली। इस दौरान निक्की ने जैस्मिन को गाली तक दे डाली। वहीं निक्की तंबोली और जान की खट्टी मिट्टी तकरार भी मजेदार दिखी। वहीं घर में सबसे भयंकर झगड़ा हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच में देखने को मिला।
तूफानी सीनियर हिना और सिद्धार्थ के बीच लड़ाई निक्की तंबोली को लेकर हुई। दरअसल गेंद वाले टास्क में निक्की और जैसमीन की भयंकर लड़ाई हुई। जिसके बाद विनर घोषित करने के लिए सीनियर को फैसला लेना था। इस दौरान हिना जैसमीन के तो सिद्धार्थ निक्की के पक्ष में दिखाई दिए। इसी को लेकर दोनों के बीच में हंगामा भी बढ़ गया।
वहीं शुक्रवार के एपिसोड में सबसे क्यूट जान और निक्की की मस्ती देखने को मिली। निक्की ने जान को कहा कि वह हंसते हसंते कट जाए रस्ते गाना सीखें और पूरा गाना डेडिकेट करें। इसी को लेकर दोनों की अच्छी दोस्ती दिखी।


Click it and Unblock the Notifications