बिग बॉस 14 एपिसोड 1: बिग बॉस के घर का पहला झगड़ा और राधे मां की एंट्री!
4 अक्टूबर, Day 1: बॉस के सीज़न 14 में बिग बॉस ने सारे प्रतिभागियों का स्वागत किया। बिग बॉस ने प्रतिभागियों को एहसास दिलाया कि लॉकडाउन बिग बॉस के लिए कोई नया कॉन्सेप्ट नहीं है। बिग बॉस के पहले सीज़न का पहला प्रतिभागी जब बिग बॉस के घर आया तब से ही बिग बॉस के सदस्य लॉकडाउन में रह कर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं।
बिग बॉस के सदस्य, बिग बॉस के घर में लॉकडाउन में रहते हुए दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। और इस साल सीन पलटने के बाद बिग बॉस के सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान के तय करेंगी कि फ्रेशर्स कैसे हैं और क्या बिग बॉस के घर में रहने लायक हैं?

बिग बॉस के इस सीज़न में सीनियर्स ने केवल 7 फ्रेशर्स को घर में आने की इजाज़त दी थी और बाकी के लोगों को रिजेक्ट कर दिया है। सीनियर्स के अगले आदेश तक ये रिजेक्ट किए गए प्रतिभागी बिग बॉस के घर के गार्डन एरिया में ही रहेंगे।
फिलहाल घर के अंदर का खेल ऐजाज़ खान, निक्की तंबोली, जैसमीन भसीन, शहज़ाद देओल, अभिनव शुक्ला और राहुल वैद्य के साथ शुरु हो चुका है। इस खेल के मदारी हैं गौहर, हिना और सिद्धार्थ जो समय समय पर फ्रेशर्स के लिए इस खेल की मुश्किल बढ़ाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications