Bigg boss 13 Spoiler Video: टिकट टू फिनाले टास्क हुआ रद्द, बिग बॉस का भड़का गुस्सा
बिग बॉस 13 का बीते दिन का एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। जहां पर टिकट टू फिनाले के लिए दोनों टीम के बीच हो रही फाइट का अंत आज काफी दिलचस्प होना वाला है। एक टीम दूसरी टीम के खून के प्यासे होती हुई दिखाई देगी। नए प्रोमो अनुसार रेड और येलो टीम के बीच फिनाले में पहुंचने का मुकाबला होगा। शहनाज, रश्मि देसाई और देवोलीना टास्क के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।
वहीं रश्मि देसाई बाहर बैठकर सिद्धार्थ डे से ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि ये टास्क रद्द होन जाना चाहिए। दूसरी तरफ सिद्धार्थ शुक्ला अपनी पूरी टीम को ये हौसला देते हुए दिखाई देते हैं कि हार और जीत चलती रहती है। टास्क खेलना जरूरी है। ऐसा मालूम होता है कि टिकट टू फिनाले का ये टास्क रद्द हो जाएगा।

किसी को भी इस बार टिकट टू फिनाले नहीं मिलेगा। इसे देखते हुए बिग बॅास सभी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहते हैं कि टास्क हारना और जीतना दूसरी बात है लेकिन गेम के लिए एक जज्बा होना बहुत जरूरी है।
इसका प्रोमो वीडियो सामने आया है। हालांकि इस टास्क के बाद इतना तो तय है कि घर में कई रिश्ते बदले हैं और सलमान का इस बार वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। सलमान की क्लास इस बार सभी के लिए फिक्स है। यहां देखिए आज के एपिसोड का ये दो प्रोमो Video


Click it and Unblock the Notifications