Bigg boss 13 Spoiler Video: टिकट टू फिनाले में मचा बवाल, रश्मि ने कहा तेरे अब्बा की नौकर नहीं हूं
बिग बॉस 13 जिस रफ्तार से फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। उसी तरह से घर में हर कोई अपना गेम साफ तौर पर खेलता नजर आ रहा है। फिनाले की रेस में पहुंचने के लिए हर कोई एक दूसरे केे खिलाफ हल्ला बोल कर रहा है। आज के एपिसोड में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा। जहां पर सबसे पहले टिकट टू फिनाले की रेस दो टीम के बीच होगी।
एक टीम दूसरी टीम के खून के प्यासे होती हुई दिखाई देगी। नए प्रोमो अनुसार रेड और येलो टीम के बीच फिनाले में पहुंचने का मुकाबला होगा। शहनाज, रश्मि देसाई टास्क के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।

वहीं देवोलीना और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच झड़प होती हुई भी दिखाई देगी। देवोलीना कहती हुई नजर आती हैं कि अब में इसे बराबर करती हूं। खाने को लेकर भी घर में होगा हंगामा। जहां टास्क से पहले रश्मि देसाई पर केवल एक रोटी बनाने का आरोप असीम लगाते हैं।
असीम कहते हैं कि आप एक रोटी देते हैं वो भी निगेटिव एनर्जी के साथ। इस पर रश्मि कहती हैं कि तेरे अब्बा की नौकर नहीं हूं मैं। रश्मि लोगों से बात करते हुए कहती हैं कि किसी और की जुबान बोलते हैं सब यहां पर।
रश्मि का इशारा सिद्धार्थ शुक्ला की तरफ रहता है। यहां देखिए आज के एपिसोड का ये दो प्रोमो Video


Click it and Unblock the Notifications