Bigg boss 13 Spoiler Video: नॉमिनेशन से बचने के लिए देवोलीना-शेफाली के बीच हुई हाथापाई
बिग बॉस 13 का आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। जिस रफ्तार से ये शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। उसी तरह से शो में हर कोई खुले आम गेम खेल रहा है। तीसरे वीक में पहुंचते ही खुद की फिनाले की रेस में बनाए रखने के लिए फीमेल कंटस्टेंट के बीच आपसी झड़प तेज हो गई है।
आज के एपिसोड में एक बार फिर खुद को नॅामिनेशन से बचाने के लिए सभी फीमेल कंटेस्टेंट के बीच पैसे वाला एक टास्क देखने को मिलेगा। जहां पर खुद को नॅामिनेशन से बचाने के लिए लड़कियां बल का प्रयोग करेंगी। गेम के अनुसार जिस भी लड़की की तिजोरी खाली रहेगी वह इस वीक घर से बाहर जाने के लिए सीधे तौर पर नॅामिनेट हो जाएगा।

इस गेम में पैसे के बैग रहेंगे मेल कंटेस्टेंट के पास। शो के नए प्रोमो अनुसार देवोलीना भट्टाचार्जी, आरती सिंह और शेफाली बग्गा पूरी तरह से बल का प्रयोग करते हैं। यहां तक कि खुद को बचाने के लिए शेफाली बग्गा और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच हाथापाई भी हो जाती है।
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार घर से बेघर होने के लिए फीमेल कंटेस्टेंट कैसे खुद को बचाती हुई नजर आती हैं। साथ ही क्वीन बनने के बावजूद देवोलीना का आदेश कोई नहीं मानता। वह सभी को काम करने के लिए कहती हैं लेकिन सब इंकार कर देते हैं। चलिए आपको दिखाते हैं आज के एपिसोड का ये वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications