BB10 Day4..रोहन ने दी बाबा को धमकी..बाबा पहुंचे जेल!
हम आपके सामने एक बार फिर लेकर आ गए हैं बिग बॉस 10 का अपडेट। कल बिग बॉस का चौथा दिन था और घर का माहौल गरम होता जा रहा है।
हम आपके सामने एक बार फिर लेकर आ गए हैं बिग बॉस 10 का अपडेट। कल बिग बॉस का चौथा दिन था और घर का माहौल गरम होता जा रहा है। कल का एपिसोड और भी ज्यादा दिलचस्प था। दिन की शुरुआत हुई 'बच के रहना रे बाबा' से हुई।

और इसी के साथ कल लग्जरी बजट कार्य भी खत्म हुआ। बिस बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को गार्डन में जेल के पास आने का निर्देश दिया।
बिग बॉस ने बताया कि आज 'राज़' खत्म होगा और उसके परिणाम पर ही ये तय होगा कि क्या घर में सिर्फ इंडियावालों का ही राज जारी रहता है।
बोल्ड फोटोशूट के बाद ऐश्वर्या और रणबीर पहुंचे यहां..कुछ इस अंदाज़ में आए नज़र!
सेलीब्रिटीज 8 में से सिर्फ 2 ही अनुमान लगा पाए हैं इसी के साथ सेलीब्रिटीज हार जाते हैं और इंडियावाले जीत जाते हैं। साथ ही रोहन मेहरा और ओम स्वामी में भी खूब खटपट हुई और रोहन ने बोल दिया कि वो इस घर से जाने से पहले ओम स्वामी का पर्दाफाश करके रहेंगे।
वहीं करन मेहरा का करवाचौथ का व्रत होता है। रात के वक़्त बिग बॉस करण और प्रियंका को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं, जहां वो उन लोगों से पूछते हैं कि क्या आप दोनों ने व्रत रखा है।
इस पर प्रियंका उन्हें जानकारी देती हैं कि वह सिर्फ करवा चौथ की पूजा करती हैं, जबकि करण उन्हें बताते हैं कि उन्होंने व्रत रखा है और चांद देखने के बाद व्रत खोलेंगे। इसके बाद बिग बॉस उन्हें एक एंवेलप देते हैं और कहते हैं कि इसमें उनके लिए एक सरप्राइज़ है।
स्वामी ओमजी और मोनालिसा को बिग बॉस भेजेंगे सलाखों के पीछे!
उस लिफाफे में निकलती है उनकी पत्नी निशा की तस्वीर जिसे देखकर वो काफी भावुक हो गए। उसके बाद मिठाई से करन अपना व्रत खोलते हैं।
बिग बॉस घर में सभी सदस्य अपने अपने में लगे हुए थे कि बिग बॉस का फरमान आया और उन्हें गार्डन एरिया में जेल के सामने आने को कहा। बिग बॉस ने बताया कि आज 'राज़' खत्म होगा और उसके परिणाम पर ही ये तय होगा कि क्या घर में सिर्फ इंडियावालों का ही राज जारी रहता है।


Click it and Unblock the Notifications





