BB10 Day2 : बिग बॉस ने बना दी जोड़ी..युवराज की भाभी को मिला नया पार्टनर!

बिग बॉस का दूसरा दिन भी खत्म हो गया है। इस दिन भी कंटेस्टेंट के बीच खूब नोक-झोक भी हुई। बहरहाल आगे पढ़ें कि क्या क्या हुई दूसरे दिन में।

By Shivani Verma

बिग बॉस 10 दूसरा दिन भी खत्म हो गया है और कॉन्ट्रोवर्सीज़ ने इसमें अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। तो अब हम आपके लिए लेकर आए हैं दूसरे दिन का अपडेट। तो चलिए जानते हैं कैसा रहा इनका दूसरा दिन और सेलेब्स और इंडियन्स में क्या क्या नोक-झोक हुई।

Bigg Boss 10

बिग बॉस के घर का दूसरा दिन फिल्म 'गुप्त' के गाने 'गुप्त गुप्त' के साथ शुरू हुआ। इसके बाद मनवीर गुज्जर का आर्गुमेंट करण मेहरा से खाने को लेकर होता हैं। सेलिब्रिटीज को परेशान करते हुए मनवीर गुज्जर खाने को 'वाहियात' बताते हैं।

बात को बढ़ाते हुए मनवीर गुज्जर ने कहा कि बहुत ही वाहियात खाना बन रहा हैं मैं इसे खा ही नहीं पा रहा हू चावल बहुत भी बहुत अजीब हैं से हैं पूरे चिपके हुए हैं इसी के साथ बात बढ़ते बढ़ते और बढ़ी और करण मेहरा और मनवीर गुज्जर में बहस शुरू हो गई।

वहीं शुरू से ही खुद को लाइमलाइट में रखने की कोशिश करने वालीं प्रियंका बानी के बीच फिर बहस देखने को मिली। प्रियंका बनी के बीच भी टास्क के दौरान बहस हुई।

बिग बॉस कंटेस्टेंट का ऐसा Bed Scene वायरल..शर्म से आंखें बंद हो जाएंगी!

साथ ही प्रियंका जग्गी 'नियम बुक' में से नियम को पढ़ते हुए बानी को याद दिलाया की वो बिग बॉस के घर में टास्क के दौरान एक सेवक हैं।

प्रियंका ने कहा कि बानी ने टास्क का उल्लंघन किया हैं। प्रियंका ने इमोशनल ड्रामा करते हुए दो चार आंसू भी टपका दिए।इसके बाद स्वामी जी ने जैसे ही आकांक्षा शर्मा को टोंट मारी वैसे ही आकांक्षा उन पर भड़क गईं और बोल दिया कि 'आप गुरु जी होंगे अपने घर पर, आपको सिर्फ प्रवचन करना आता हैं'।

इसी बीच ओम स्वामी जी और लोपामुद्रा के बीच भी बहस हुई। लोपामुद्रा ने भी कह दिया कि 'आप संत हो संत की तरह रहो, मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं। आपने मुझे जो कुछ बोला हैं उससे मैं आपसे काफी नराज़ हूं। मैंने कभी किसी संत को ऐसे बोलते नहीं देखा हैं। मैं बहुत धार्मिक हूं और मैं बहुत संतों की पूजा करती हूं।

लोपामुद्रा ने बात को आए बढ़ाते हुए यह भी कह दिया हैं की, 'आप जो डर रहे हो उससे ये साबित होता हैं की, जो आपने पहले बोला हैं वो सच हैं'।

वैसे बिग बॉस ने भी स्वामी जी को टोका और कहा की, आप समझदार हो आपको बताने की जरूरत नहीं हैं की, घर में घर के सदस्यों से कैसी बात करनी चाहिए। स्वामी जी ने भी बिग बॉस की बात मानते हुए सारे घरवालो से माफी मागी। और कहा की ऐसी गलती फिरसे नहीं होगी।

नाराज़गी और नोक-झोक के बीच दूसरे दिन प्यार के फूल भी खिलते दिखाई दिए। जी हां..हम बात कर रहे हैं, युवराज की भाभी आकांक्षा शर्मा और गौरव चोपड़ा की। दूसरे दिन गौरव चोपड़ा और युवराज सिंह की एक्स भाभी अाकांक्षा शर्मा के बीच नज़दीकियां दिखाई दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X