आखिर सलमान ने करन को अपना डायरेक्टर मान ही लिया
पिछले कई दिनों से करन जौहर और सलमान खान साथ में काम करने की खबर को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। करन जौहर तो हर जगह ये कहते फिर रहे थे की वो सलमान खान के साथ काम करना चाहते हैं। सुनाई तो यहाँ तक दिया की करन ने अप्निक अगली फिल्म में सलमान खान को साइन भी करने का फैसला किया है। वैसे तो आज बॉलीवुड का हर एक डायरेक्टर सलमान खान के साथ काम करने का इचुक है लेकिन जब बात करन जौहर की हो तो ये बात कुछ ख़ास हो जाती है क्यूंकि करन शाहरुख़ खान के जिगरी दोस्त हैं और शाहरुख़ सलमान के आपसी मतभेद के बारे में आखिर कौन नहीं जानता। ऐसे में अगर करन ये कहें की वो सलमान के साथ काम करना चाहते हैं तो सच में ये कुछ ख़ास है।

ये तो बात थी करन जौहर की इच्छा की अब बात करते हैं सलमान खान की। करन तो हर जगह ये कहते फिर रहे हैं की वो सलमान के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन अभी तक सलमान ने इस बात पर किसी भी तरह की कोई टिप्पड़ी नहीं की है। न ही उन्होंने कहा की वो करन के साथ काम करना चाहते हैं और न ही उन्होंने मना किया। लेकिन कल रात एक बड़ी ही दिलचस्प बात हुई बिग बॉस के सेट पर। जब सलमान खान के साथ करन जौहर नज़र आये अपनी फिल्म स्टुडेंट ऑफ़ दी इयर की पूरी टीम के साथ। करन ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए सलमान खान के मुंह से निकलवा ही लिया की वो सलमान के अगले डायरेक्टर हैं।
हुआ कुछ यूँ की सलमान खान और आलिया भट्ट आपस में सलमान की फिल्म मैंने प्यार किया का डायलोग बोल रहे थे। उनके डायलोग खत्म करने के बाद करन ने सलमान से कहा की वो भी सलमान से कुछ कहना चाहते हैं। सलमान द्वारा पूछने पर करन ने सलमान से कहा 'हम आपके हैं कौन'। करन के इस सवाल पर सलमान बोल पड़े आप मेरे होने वाले डायरेक्टर हैं। बस फिर क्या था करन को उनकी मनचाही मुराद मिल गयी और वो काफी खुश होकर बिग बॉस के सेट से घर आए।
अब सलमान ने ये सिर्फ शो के दौरान मस्ती में कहा या फिर उनकी इस बात में कोई सच्चाई भी थी ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा। फिलहाल तो करन जौहर के लिए इतना ज़रूर कहना चाहेंगे की अगर सलमान ने सच में ऐसा कहा है तो फिर तो उनकी निकल पड़ी।


Click it and Unblock the Notifications











