Bigg Boss में बीवी ना सही उसकी दोस्ती पाकर ही खुश हैं राहुल महाजन
अब इसे राहुल महाजन का भोलापन कहिए या फिर कुछ और पर वो हर बार कुछ ऐसा कर जाते हैं कि लोगों को हमेशा मासूम और भोले लग जाते हैं। राहुल महाजन और उनकी पत्नी डिंपी के बीच सुर्खियां तब ही से बन गईं जब एक रात अचानक वो उनका घर छोड़कर मीडिया में पहुंची और उन पर मारपीट का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में बात आई गई हो गई थी।
खैर अब जब दोनों तलाक लेने वाले हैं तो राहुल महाजन को घर में भेजना बिग बॉस के टीआरपी खेल का काफी अच्छा हिस्सा रहा। पर घर से बाहर निकलकर राहुल महाजन ने साफ किया कि वो घर के अंदर डिंपी और अपना रिश्ता सुधारने नहीं गए थे बल्कि किसी भी अन्य प्रतिभागी की तरह ही गए थे।
ALSO READ: राहुल महाजन का गेम प्लान: नौकरी, छोकरी, पैसे की टोकरी!
हालांकि घर के अंदर वो डिंपी को इग्नोर नहीं कर सकते थे और अब उन दोनों का रिश्ता दोस्तों के तौर पर काफी मज़बूत हुआ है। उनका कहना है कि वो और डिंपी कभी दुश्मन नहीं थे। हम ना दोस्तों से बढ़कर हैं ना ही उनसे कम। अब हमारे बीच एक दोस्ती का मज़बूत रिश्ता है और हम इसे सहेजकर रखना चाहते हैं।
गौरतलब है कि राहुल रविवार रात को बिग बॉस हल्ला बोल से बाहर हो गए हैं जबकि डिंपी अभी भी इस रेस में बनी हुई हैं। दोनों ने एनडीटीवी के रियलिटी शो राहुल दुल्हनिया ले जाएगा में भाग लेकर शादी कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications












