पिता ने एक्ट्रेस के कपड़े फाड़कर बचाई जान, दीवाली पर तस्वीरें क्लिक कर रही हसीना दीये से लगी आग

Priya Malik

Priya Malik Diwali Fire Accident: 'बिग बॉस 9' में नजर आईं प्रिया मलिक सोमवार रात दिवाली मनाने के दौरान बाल-बाल बच गईं। तस्वीरें खिंचवाते वक्त प्रिया मलिक के बालों और कपड़ों में आग लग गई थी। प्रिया ने पूरा वाकया बताया है और साथ ही कहा कि पिता ने उनकी जान बचाई। प्रिया मलिक अभी सदमे में हैं। उन्होंने ये भी बताया कि कहां-कहां चोट आई है और कैसी हालत है।

प्रिया मलिक परिवार और पड़ोसियों के साथ दिवाली मना रही थीं। इसी दौरान उनके कपड़े पीछे रखे दीये के संपर्क में आ गए। कपड़ों ने आग पकड़ ली और कुछ ही सेकंड में यह प्रिया मलिक कंधों और बालों के जूड़े तक फैल गई। प्रिया मलिक ने इंस्टाग्राम पर यह भयावह आपबीती सुनाई है और बताया है कि कैसे पिता ने उन्हें बचाया।

प्रिया मलिक ने 21 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'मैं अपने पड़ोसियों के साथ फोटो खिंचवा रही थी और इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, मैंने अपने दाहिने कंधे से आग की लपटें उठती देखीं और महसूस किया कि मेरी पूरी पीठ जल रही है। और मैं आग की लपटों की बात कर रही हूं, कोई छोटी-मोटी आग नहीं। शुक्र है कि मेरे पापा ने मेरे जलते हुए कपड़ों को तुरंत फाड़ दिया क्योंकि जलने से बचने का यही एकमात्र तरीका था, लेकिन इस घटना ने मुझे और हमारे परिवार को बहुत गहरा सदमा पहुंचाया है।'

प्रिया ने आगे लिखा है, 'जहां हर कोई फायर सेफ्टी की बात करता है और सोचता है कि ऐसी दुर्घटनाएं उनके साथ कभी नहीं हो सकतीं, वहीं कल रात मुझे एहसास हुआ कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही भी मेरी जान ले सकती थी। उस पल में मेरे पापा हीरो थे। मैं ठीक हूं। मेरे कंधे, पीठ और उंगलियों पर मामूली जलन है। मुझे नहीं पता कि मैं बिना किसी और नुकसान के कैसे बच गई, लेकिन इस घटना ने शायद मुझे दिवाली के बाद हमेशा के लिए सदमे में डाल दिया है।'

प्रिया मलिक ने इस बात पर भी राहत जताई कि हादसे के समय उनका बच्चा उनकी गोद में नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में अपना ध्यान रखें और सबसे जरूरी बात, मुझे खुशी है कि जब यह हुआ तब मेरा बच्चा मेरी गोद में नहीं था। मैं शायद अगले साल भी जश्न मनाऊंगी, लेकिन यह जिंदगी के लिए एक सबक है।'

प्रिया मलिक ने साल 2022 में दिल्ली के एक गुरुद्वारा में बिजनेसमैन करण बख्शी से शादी की। फिर 31 मार्च, 2024 को प्रिया बेटे ज़ोरावर की मां बनीं।

Read more about: priya malik bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X