सलमान खान के कारण हुआ Bigg Boss विनिंग अमाउंट में बड़ा घाटा, पहले मिलते थे 1 करोड़ !
बिग बॅास 13 इस बार अपने कंटेस्टेंट की लिस्ट के साथ सलमान खान की फीस को लेकर भी चर्चा में है। ऐसी खबर है कि सलमान खान इस बार बिग बॅास के लिए पिछले सीजन के मुकाबले 100 करोड़ अधिक ले रहे हैं। जिसे तकरीबन 400 करोड़ के करीब बताया जा रहा है।
जो कि सलमान की एक सुपरहिट की फिल्म की कमाई से भी अधिक है। वहीं अब एक वेबसाइट ने दावा किया है कि सलमान के कारण बिग बॅास के कई सीजन के विनर की प्राइज मनी को लाखों का झटका लगा है।

जी हां, जहां पहले बिग बॅास के विनर को 1 करोड़ दिए जाते थे। वह अब लाखों में पहुंच गई है। यानी कि अब 50 लाख की प्राइज मनी हो गई है। जो कि हर बढ़ते हुए सीजन में कम होती चली जा रही है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो सलमान खान की बढ़ती हुई फीस का असर हर साल बिग बॅास विनर पर पड़ा है। वैसे भी बिग बॅास हर बार टीआरपी में टॅाप की जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाता है। बिग बॅास की असली टीआरपी सलमान खान ही रहें हैं। उनके वीकेंड के शो को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। देखते हैं इस बार प्राइज मनी कितने लाख तक पहुंचती है।


Click it and Unblock the Notifications