BIGG BOSS की VOTING में बड़ा घोटाला...लव त्यागी से धोखा...SHOCK !
Recommended Video

बिग बॅास 11 में बीते वीक लव त्यागी घर से बेघर हो गए। लेकिन लव त्यागी के घर से बाहर होने के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ऐसी खबर है कि लव त्यागी नहीं बल्कि विकास गुप्ता इस वीक शो से बाहर होते।
शो के मेकर्स ने इस पूके गेम को ही बदल कर रख दिया है। द खबरी के मुताबिक विकास को बचाने के लिए बिग बॅास ने बड़ा गेम खेला है। मॅाल वोटिंग के दौरान लव त्यागी को 393 वोट मिले थे।

वहीं विकास गप्ता को 424 वोट मिलते हुए दिखाया गया है। 600 से अधिक वोट के साथ शिल्पा नंबर 1 पर चल रही थी। वहीं हिना को 470 के करीब वोट मिले थे।
लेकिन द खबरी ने विकास गुप्ता को बचाने की साजिश का खुलासा करते हुए बताया है कि विकास को केवल 208 वोट मिले थे। लेकिन सलमान के सामने वोट दिखाने से पहले सारे वोट बिग बॅास को दिए गए थे।
जहां पर वोट की गिनती को बदल दिया गया है। यह भी माना जा रहा है कि विकास के लिए टिकट टू फिनाले टास्क रखा गया था। वह हार गए। इसके बाद वोटिंग लाइन भी केवल विकास के लिए बंद करवाई गई थी
।बहरहाल,शिल्पा के मुकाबले हिना विनर बनने के लिए काफी पीछे हैं..ये रिपोर्ट आपको चौंका देगी..


Click it and Unblock the Notifications

