Bigg Boss OTT में जीशान खान के साथ मारपीट, बेघर होने के बाद दिखाई चोट, फैंस ने मांगा इंसाफ !

बिग बॉस ओटीटी में रविवार से पहले एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन हुआ। जीशान खान को घर में हाथापाई करने के कारण शो से बिग बॅास ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बिग बॉस ओटीटी के भीतर जीशान खान और प्रतीक सहजपाल की फाइट बीते दो वीक से जारी है। जहां पर हर टास्क के दौरान दोनों के बीच लड़ाई एक दूसरे को धक्का मारने तक पहुंच जाती है।

इस वीक भी घर के नए बॉस मैन और नई बॉस लेडी के टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल और जीशान खान के बीच हाथापाई का स्तर काफी बढ़ गया। जिसके बाद जीशान खान को बिग बॅास ने मुख्य दरवाजे से बाहर आने का आदेश सुनाया। शो से बाहर आने के बाद जीशान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं।

zeeshan Khan

जहां पर जीशान खान के हाथ और सीने पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। जीशान खान ने इस तरह से ये बताया है कि वो उनके खिलाफ बिग बॉस ने घर से बाहर जाने का जो फैसला सुनाया है वो गलत है। जीशान खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उनके सीने, गर्दन और हाथों पर नाखुन से हुए चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

जीशान खान ने दिखाई चोट वरुण सूद ने किया सपोर्ट

जीशान खान ने दिखाई चोट वरुण सूद ने किया सपोर्ट

जीशान ने बैक टू बैक कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जीशान खान ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। केवल हाथ वाली इमोजी के साथ उन्होंने ये बताने की कोशिश की है कि तस्वीर काफी कुछ कह देती है। इन तस्वीरों से ही समझा जा सकता है घर में उनके साथ भी मारपीट हुई है। जीशान खान के फैंस इस पर उनका सपोर्ट कर रहे हैं। साथ ही जीशान के लिए इंसाफ की मांग करते हुए उन्हें फिर से बिगबॉस ओटीटी में भेजने के लिए अपना मत रख रहे हैं। वरुण सूद ने भी जीशान की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है कि दर्शक देख रहे हैं भाई।

जीशान खान घर से बाहर

जीशान खान घर से बाहर

उतरन फेम टीना दत्ता ने भी जीशान खान का सपोर्ट करते हुए इसे अनफेयर बताया है। आपको बता दें कि ये पूरी घटना इस तरह बुधवार शाम को हुई जब नएबॉस मैन औरबॉस लेडी के लिए बिग बॅास ने जीशान और दिव्या दत्ता को राजा-रानी बनाते हुए नियम तोड़ने वाले कंटेस्टेंट को लाल फ्लैग देना था। इस दौरान टास्क ना समझ आने पर पहले बिग बॅास ने जीशान खान और दिव्या दत्ता की क्लास लगाई। इसके बाद जब जीशान और दिव्या दत्ता टास्क को समझ कर नियम बना रहे थे तो निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल ने सारे लाल फ्लैग तोड़ दिए। नियम बनाने वाले बोर्ड को भी पानी में फेंक दिया।

ऐसे हुई प्रतीक सहजपाल और जीशान खान के बीच फाइट

ऐसे हुई प्रतीक सहजपाल और जीशान खान के बीच फाइट

जिसके बाद जीशान खान ने निशांत भट्ट के हाथ से जबरदस्ती फ्लैग लेने की कोशिश की। यहीं से जीशान खान और प्रतीक सहजपाल के बीच जमकर लड़ाई हुई। जिसका नतीजा ये हुआ है कि बिग बॉस ने पूरा कार्य रद्द करते हुए जीशान खान को हिंसा करने के लिए घर से बेघर कर दिया। इस वीक घर से बेघर होने के लिए प्रतीक सहजपाल, नेहा भसीन, अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबानॉमिनेटेड हैं। इस वीकेंड के वार पर कोई एक घर से बेघर हो सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X