Bigg Boss OTT Winner: बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ट्विटर पर छाईं, सब दे रहे बधाईयां
बिग बॉस ओटीटी का फिनाले का धूमधाम से आयोजन हुआ। ग्रैंड तरीके से करण जौहर ने इसे होस्ट किया। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन का पहला विनर भी मिल चुका है। बिग बॉस ओटीटी के फिनाले में पांच टॉप कंटेस्टेंट के बीच में कांटे की टक्कर रही जिसमें सभी को मात देते हुए दिव्या अग्रवाल ने जीत हासिल कर ली। विनर का ऐलान होते हुए सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया और ढेर सारे ट्विटर बिग बॉस ओटीटी हैशटैग पर देखने को मिले। पढ़िए बिग बॉस ओटीटी विनर पर ट्विटर ने कैसे रिएक्ट किया।
ढेर सारे फैंस ने विनर दिव्या अग्रवाल को शुभकामनाएं दी और उनकी बिग बॉस ओटीटी जर्नी को याद किया। बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि उनके को-स्टार्स व दोस्तों ने भी शुभकामनाएं दी। सभी उनके जीतने पर काफी उत्साहित हैं।
Recommended Video

बिग बॉस ओटीटी के खत्म होने के साथ ही फैंस को बिग बॉस 15 से गुड न्यूज मिल चुकी है। सलमान खान के बिग बॉस 15 की प्रीमियर डेट का ऐलान हो चुका है। बिग बॉस 15 अक्टूबर 2 तारीख से शुरू हो रहा है। करीब 16 दिन बाद से फैंस बिग बॉस 15 का लुत्फ टेलिविजन पर उठा पाएंगे।
बिग बॉस ओटीटी के विनर को ग्रैंड फिनाले में तमाम फेम के साथ साथ धमाकेदार प्राइज मनी और ट्रॉफी मिली। साथ ही फैंस का ढेर सारा प्यार मिला। बिग बॉस ओटीटी सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया। जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर प्रसारित हुआ।
बिग बॉस ओटीटी के टॉप 5 कंटेस्टेंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी, एक्टर राकेश बापत, डांसर और कोरियोग्राफर निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल थे जिसमें सभी को मात देते हुए दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी अपने नाम की।


Click it and Unblock the Notifications











