JUST IN: बिग बॉस ओटीटी की विनर बनीं दिव्या अग्रवाल, जीती ट्रॉफी और 25 लाख रूपए का इनाम

आखिर दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ.. 'बिग बॉस ओटीटी' के विनर का खिताब दिव्या अग्रवाल ने जीत लिया है। 6 हफ्तों तक 24 घंटे लाइव रहकर ओटीटी पर तहलका मचाने वाले शो बिग बॉस का आज फिनाले एपिसोड धमाकेदार रहा। 8 अगस्त को इस शो की शुरुआत हुई थी, जिसमें कुल 13 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था।

लेकिन जो पांच सदस्य फिनाले तक पहुंच पाए, वो थे- दिव्या अग्रवाल, राकेश बापट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट। इसके बाद टॉप 3 में रहे दिव्या, शमिता और निशांत.. बहरहाल, इन सभी को पीछे करते हुए बिग बॉस ओटीटी की टॉफी जीती दिव्या ने।

Bigg Boss OTT winner- Divya Agarwal

बता दें, बिग बॉस ओटीटी के विनर को ट्रॉफी के साथ साथ 25 लाख रुपए की धनराशि दी गई। कोई शक नहीं कि दिव्या शुरुआत से ही एक तगड़ी कंटेस्टेंट बनकर उभरी थीं। उन्होंने प्यार, लड़ाई, बहस, टास्क, रोना, हंसना.. हर तरह का कंटेंट देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

गौहर खान ने ट्विट करते हुए लिखा- Congratulations Divya Aggarwal ! Winner takes it home ! Cherry blossom well played Shamita Shetty, Nishant Bhat.. Pratik see u in bb15..

गौरतलब है कि साल 2017 से अब तक दिव्या लगातार रिएलिटी शोज और वेब सीरिज में काम करती दिख रही हैं। दिव्या एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक चर्चित मॉडल और कोरियोग्राफर भी हैं। लिहाजा, उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।

कम ही लोग जानते हैं कि दिव्या ने विज्ञापनों में कैटरीना कैफ के बॉडी डबल के रूप में भी काम किया था। 15 साल की उम्र में नवी मुंबई में 700 स्टूडेंट्स के साथ उनका अपना डांस स्टूडियो था। उन्होंने स्प्लिट्सविला के साथ एंटरटेनमेंट की दुनिया में एंट्री ली और तब से अब तक उन्होंने अपने लिए एक खास जगह बनाई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X