Divya Agarwal Wedding First Photos: अतरंगी जोड़े में अपूर्व-दिव्या ने रचाई शादी, बोलीं- रब राखा

Divya Agarwal Apurva Wedding Album: टेलीविजन एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 1 विनर दिव्या अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व के साथ शादी रचा ली है। शादी की सबसे पहली तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। ये तस्वीरें खुद दिव्या ने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि मिनटों में वायरल हो गई हैं और कमेंट सेक्शन में बधाईयों और शुभकामनाओं का तांता लग गया है।
दिव्या ने अपनी शादी में काफी हटकर जोड़ा सेलेक्ट किया था और दूल्हा और दुल्हन एक जैसे आउटफिट्स में ट्विनिंग करते दिखाई दिए। सामने आई शादी की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दिव्या और अपूर्व इस दौरान चटक पर्पल जोड़े में काफी जबरदस्त अंदाज में दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही शादी के बंधन में बंधने की खुशी और एक्साइटमेंट भी दोनों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अपूर्व इंजीनियर हैं, उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की है। साथ ही मुंबई में उनके चार रेस्टोरेंट भी हैं। दिव्या ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब उनका ब्रेकअप हुआ था, तब वो बुरे दौर से गुजर रही थीं, उस वक्त अपूर्व ने बेस्ट फ्रेंड बनकर उनका साथ दिया था।


Click it and Unblock the Notifications














