बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने किया रियलिटी टीवी स्टार वरूण सूद से ब्रेकअप, लिखा लंबा पोस्ट

डिजिटल टीवी के दो बड़े युवा सितारे, दिव्या अग्रवाल और वरूण सूद का कपल, फैन्स को काफी पसंद है। लेकिन अब एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए, दिव्या अग्रवाल ने कंफर्म किया है कि उनका और वरूण सूद का अब ब्रेकअप हो चुका है और वो दोनों साथ नहीं है। दिव्या और वरूण के फैैन्स उनके ब्रेकअप की खबर से काफी हैरान हैं।

दिव्या ने जहां, वरूण से अपने अलग होने की बात को एक लंबे पोस्ट में कंफर्म किया वहीं उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरूण को धन्यवाद किया और कहा कि वो दोनों हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे।

bigg-boss-ott-winner-divya-agarwal-breaks-up-with-reality-star-boyfriend-varun-sood-shares-long-post

गौरतलब है कि दिव्या अग्रवाल और वरूण सूद एक दूसरे को पिछले चार साल से डेट कर रहे हैं और दोनों पिछले पांच साल से बेस्ट फ्रेंड हैं। जहां दिव्या को फैन्स ने हाल ही में बिग बॉस के ओटीटी सीज़न में काफी पसंद किया वहीं वरूण सूद ने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के ज़रिए फैन्स के दिल में अपनी जगह बनाई थी।

दोस्त ज़ीशान ने दिया हौसला

दोस्त ज़ीशान ने दिया हौसला

दिव्या ने अपने पोस्ट में लिखा - ज़िंदगी सच में एक सर्कस की तरह है। कोशिश करिए कि हर कोई आपसे खुश रहे, सबको खुश रखिए। ये सच है कि इसके बदले में कुछ उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। लेकिन तब क्या किया जाए जब आप खुद से ही प्यार करना कम करते जाएं? दिव्या के इस पोस्ट में उनके बिग बॉस ओटीटी के साथी ज़ीशान ने भी कमेंट करते हुए लिखा - ये बहुत दुखद है। उम्मीद करता हूं कि तुम दोनों को ढेर सारी खुशियां और एक दूसरे के लिए प्यार वापस मिल पाए।

किसी को नहीं ठहराया दोषी

किसी को नहीं ठहराया दोषी

दिव्या ने अपने पोस्ट में आगे लिखा - मेरे साथ इस समय जो हो रहा है, जो मैं महसूस कर रही हूं, उसके लिए मैं किसी को भी दोषी नहीं मानती हूं। मैं बहुत थका हुआ महसूस कर रही हूं। और ऐसा महसूस करना ठीक है। मैं सांस लेना चाहती हूं, अपने लिए जीना चाहती हूं और ऐसा सोचने में कोई बुराई नहीं है। इसलिए मैं आज ये एलान कर रही हूं कि इस ज़िंदगी में अब मैं अकेले जीना चाहती हूं और मैं अपने लिए जीने का समय चाहती हूं, ये समझना चाहती हूं कि मैं कैसे जीना चाहती हूं।

फैसले का नहीं है कोई कारण

फैसले का नहीं है कोई कारण

दिव्या ने ये भी साफ किया कि ये फैसला लेने के पीछे उनके पास कोई बड़ा कारण, या फिर कोई बड़ा बहाना नहीं है। ये बस उनका फैसला है इस रिश्ते से बाहर निकलने का। दिव्या ने साथ में ये भी लिखा कि मैंने वरूण के साथ जितने भी हसीन पल बिताए हैं वो मेरे लिए बहुत ही खास हैं। वो बेहतरीन इंसान हैं और हमेशा उनके बेस्ट फ्रेंड रहेंगे। दिव्या ने अपने फैन्स से उनके फैसले का सम्मान करने की गुज़ारिश की।

नहीं दिया है कोई रिएक्शन

नहीं दिया है कोई रिएक्शन

दिव्या के बॉयफ्रेंड वरूण सूद ने अब तक इस बात पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया। गौरतलब है कि वरूण सूद और दिव्या अग्रवाल एक दूसरे को काफी सालों से जानते हैं और वरूण ने दिव्या को एक रियलिटी शो के दौरान, नेशनल टीवी पर प्रपोज़ किया था। हाल ही में दोनों के साथ में एक घर लेने की भी बातें वायरल थीं। लेकिन अब दिव्या ने अपने ब्रेकअप का एलान कर सबको चौंका दिया।

रियलिटी शो से चर्चा में

रियलिटी शो से चर्चा में

वरूण सूद से पहले दिव्या अग्रवाल, वरूण के खास दोस्त, प्रियांक शर्मा को डेट कर रही थीं। प्रियांक और वरूण दोनों ही एमटीवी रोडीज़ का हिस्सा थे। इसके बाद प्रियांक, एमटीवी स्प्लिट्ज़विला का हिस्सा बने जहां उनकी मुलाकात दिव्या अग्रवाल से हुई और शो खत्म होने के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। इस शो में भी दिव्या, प्रियांक के साथ एक प्रेम त्रिकोण का हिस्सा थीं। इसी शो के कारण दिव्या चर्चा में आईं।

नेशनल टीवी पर ब्रेकअप

नेशनल टीवी पर ब्रेकअप

इसके बाद दिव्या अग्रवाल को रातों रात लाईमलाईट तब मिला जब उन्होंने नेशनल टीवी पर बिग बॉस के घर में आकर अपने बॉयफ्रेंड प्रियांक शर्मा पर धोखा देने का इल्ज़ाम लगाया और उनसे ब्रेकअप किया। बिग बॉस के इस सीज़न में प्रियांक शर्मा, अपने दोस्त वरूण सूद की गर्लफ्रेंड बिनाफ्शा सूनावाला के साथ प्रतिभागी थे। दिव्या से ब्रेकअप के बाद प्रियांक, घर से बाहर निकलते ही बिनाफ्शा को डेट करने लगे।

बने एस ऑफ स्पेस का हिस्सा

बने एस ऑफ स्पेस का हिस्सा

दिव्या के एक्स बॉयफ्रेंड प्रियांक शर्मा, वरूण सूद की एक्स गर्लफ्रेंड बिनाफ्शा सूनावाला से बिग बॉस के घर में मिले और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद वरूण और दिव्या एक दूसरे के करीब आए और अच्छे दोस्त बन गए। दोनों एक साथ एमटीवी के शो एस ऑफ स्पेस का हिस्सा बने जहां दोनों ने इस बात को स्वीकारा कि प्रियांक और बिनाफ्शा ने उन पर चीट किया।

एस ऑफ स्पेस विनर दिव्या

एस ऑफ स्पेस विनर दिव्या

इसके बाद वरूण और दिव्या एक दूसरे के काफी करीब आए और वरूण ने शो पर ही दिव्या को प्रपोज़ किया। दिव्या ने एस ऑफ स्पेस का ये शो जीता था। दिलचस्प ये है कि इस शो में भी दिव्या अग्रवाल, वरूण सूद के साथ एक लव ट्राएंगल का हिस्सा बनीं जहां, वरूण सूद कुछ समय के लिए एक्ट्रेस चेतना पांडे के करीब आए लेकिन बाद में उन्होंने दिव्या को प्रपोज़ किया और चेतना का दिल टूट गया। इस शो में दिव्या के साथ उनके बिग बॉस ओटीटी के प्रतिभागी प्रतीक सहजपाल भी थे।

बिग बॉस ओटीटी विनर

बिग बॉस ओटीटी विनर

एस ऑफ स्पेस जीतने के बाद दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी में नज़र आईं और पूरे शो में उन्होंने वरूण सूद की काफी बातें कीं। यहां तक कि शो के होस्ट करण जौहर को भी कहना पड़ा कि वरूण की इतनी बातें क्यों होती हैं। लेकिन दिव्या और वरूण की जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते थे। दिव्या का साथ देने के लिए वरूण, मेहमान बनकर शो में भी आए। दिव्या ने बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

काम पर फोकस

काम पर फोकस

दिव्या ने अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए ये साफ कर दिया है कि इस समय वो केवल अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं। दिव्या के पास इस समय कई म्यूज़िक वीडियो के ऑफर हैं। वहीं दूसरी तरफ, वरूण सूद करण जौहर की फिल्म जुग जुग जीयो के साथ अपना फिल्म डेब्यू करने जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X