Bigg Boss Ott 3: इस साल नहीं आएगा 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3'? ये लोग है जिम्मेदार

Bigg Boss Ott 3 Not Happening: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर हमेशा फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। काफी सालों से यह शो दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इसके 17 सीजन पूरे हो चुके हैं और मेकर्स ने ओटीटी पर भी 2020 में इसका पहला सीजन शुरू किया था। जहां एक ओर हर कोई बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन का काफी बेसब्री से इंतजार था तो वहीं इसी बीच एक शॉकिंग न्यूज़ सामने आई है।
जहां खबरें थीं कि जल्दी ही जियो प्राइम पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' लाया जाने वाला है और इसकी सेलिब्रिटी गेस्ट की लिस्ट भी धीरे-धीरे सामने आ रही है। वहीं अब इंडियन एक्सप्रेस की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस ओटीटी इस साल टेलीकास्ट नहीं होने वाला है। जी हां इस साल मेकर्स अपने तीसरे सीजन साथ लौटने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं।
सूत्र के मुताबिक, कलर्स टीवी और जियो सिनेमा ने फैसला किया कि वो इस साल बिग बॉस ओटीटी नहीं लाना चाहते। क्योंकि शो की ऑडियंस फिलहाल बैक टू बैक सीजन देख ऊब चुकी है। ऐसे में थोड़ा गैप लेकर ही वह नए सीजन को लाना चाहते हैं। याद हो तो 'बिग बॉस 17' जनवरी में ही खत्म हुआ और मुनव्वर फारुकी विजेता बने थे। अब पिछले सीजन और डिजिटल सीजन के शुरू होने बीच का अंतर बहुत कम है, इसलिए इस ओवर एक्सपोजर को कम करने के लिए, 'बिग बॉस ओटीटी 3' इस साल नहीं हो सकता है।
इससे पहले कुछ मीडिया खबरों की माने तो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को 15 मई से स्ट्रीम किया जाने वाला था। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई था।
'बिग बॉस ओटीटी 3' में सेलिब्रिटी कंटेंस्टेंट्स के तौर पर नजर आने वाले सितारों की आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन खबरों के अनुसार दलजीत कौर, प्रतीक्षा होनमुखे, सना सईद, और शोएब इब्राहिम जैसे नाम सामने आ रहे थे। किसी के अलावा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस करिश्मा सावंत का नाम भी सामने आ रहा था।
कोरोना काल के दौरान 2020 में ओटीटी पर 'बिग बॉस ओटीटी 1' की शुरुआत हुई। इस सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था और विनर दिव्या अग्रवाल बनी थी। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में सलमान खान होस्ट बने और विनर एल्विश यादव बने थे। अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' सीजन में कौन से कंटेस्टेंट्स आने वाले हैं और कौन विनर बनने वाला है इसका जल्दी ही अपडेट सामने आएगा।


Click it and Unblock the Notifications