बिग बॉस OTT में मुझे न्यूड योगा करने का प्रस्ताव मिला, मैंने इसके लिए 50 लाख मांग लिए
बिग बॉस ओटीटी की वूट पर 8 अगस्त से दिखाया जाएगा। निर्देशक करण जौहर बिग बॅास ओटीटी वूट होस्ट करेंगे। बिग बॅास ओटीटी के कंटेस्टेंट में पहना नाम सिंगर नेहा भसीन का है। बिग बॅास ओटीटी कंटेस्टेंट की लिस्ट में एक नाम न्यूड योगा गुरु विवेक मिश्रा का भी हो सकता था।
बिग बॅास ओटीटी में आने का प्रस्ताव बिग बॅास के पूर्व कंटेस्टेंट विवेक मिश्रा को भी दिया गया। इतना ही नहीं विवेक मिश्रा को शो में न्यूड योगा करने के लिए भी बोला गया था। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी कंटेंट के नाम पर काफी बोल्ड होने वाला है। शो में कंटेस्टेंट के साथ बिना किसी कट के दिखाया जाएगा।

टीवी पर कई बार शो में दी गई गालियां या फिर पूल में नहाते हुए कंटेस्टेंट की फुटेज को डिलीट कर दिखाया जाता है। टीवी में कंटेंट दिखाने के लिए सेंसरशिप है। मिली जानकारी के अनुसार बिग बॉस OTT में बोल्डनेस और कंट्रोवर्सी की कोई कमी नहीं होगी। सलमान खान ने खुद अपने प्रोमो में इस तरफ इशारा दिया है कि टीवी पर तो ये बैन हो जाएगा। इसी से इशारा मिलता है कि जैसा बिग बॉस दर्शक टीवी पर दिखाए जाना वाला सोच रहे हैं, ये उससे कंटेंट के लिहाज से काफी अलग होगा।

विवेक मिश्रा को बिग बॉस ओटीटी में मिला न्यूड योगा का प्रस्ताव
ओटीटी में फिलहाल सेंसर का कोई नियम नहीं है। इस बार बिग बॅास ओटीटी इसी को पकड़ कर नई सोच के साथ आ रहा है। ओटीटी पर बेस्ड होने वाला बिग बॅास का ये रियलिटी शो हदें पार करता हुआ दिख सकता है। इसका इशारा विवेक मिश्रा के इस खुलासे से प्रतीत होता है। योग गुरु विवेक मिश्रा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें न्यूड योगा करने का प्रस्ताव दिया गया।

विवेक मिश्रा ने बोला न्यूड योगा से मिलेगा मसाला
बिग बॅास 7 का हिस्सा रह चुके विवेक मिश्रा ने टाइम्स आफ इंडिया से बातचीत में बोला कि मुझे ओटीटी का प्रस्ताल मिला। मुझे न्यूड और सेमी योगा करके कंटेंट में तड़का लगाने के लिए बोला गया। ये सुनकर मैं पूरी तरह हैरान हो गया। मुझे बोला गया कि वो पांच पूर्व बिग बॅास कंटेस्टेंट की खोज कर रहे हैं जो कि शो में मसाला दे सकें।

विवेक मिश्रा ने बिग बॉस ओटी के लिए मांगा 50 लाख
विवेक ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि मैं एक मुख्य रियलिटी शो में न्यूड योगा क्यों करूंगा भला, मैं काफी महंगा हू। मैंने उनसे कहा कि आप मुझसे ऐसा करने की उम्मीद करते हैं तो मुझे एक दिन में 50 लाख देने होंगे। मैं कोई छोटा सेलेब नहीं हूं। सिर्फ न्यूड योगा के बेस्ड पर रहकर किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं होना चाहता हूं।

सलमान खान और करण जौहर से नहीं चलता शो
विवेक ने आगे ये भी कहा कि रियलिटी शो सिर्फ एंकर से नहीं चलता। सभी का योगदान शो के लिए होता है। इसकी सफलता का कंटेस्टेंट और कंटेट को जाता है। फिर वो चाहे सलमान खान , करण जौहर या फिर जेनिफर लोपेज हो। विवेक मिश्रा ने ये साफ किया है उन्होंने इस प्रस्ताव को लेने से इंकार कर दिया।

विवेक मिश्रा बिग Boss OTT
विवेक मिश्रा ने इंकार करने की वजह बताते हुए कहा है किवो आने वाले पांच साल में एक ऐसे शो का हिस्सा बनना चाहेंगे जिसमें गुण हो। वो किसी अर्थहीन शो का हिस्सा बनना नहीं पसंद करेंगे। विवेक मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय में उनके पास कुछ प्रोजेक्ट लाइन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications