Bigg Boss OTT: दिव्या अग्रवाल का सपोर्ट कर सुयश ने करण जौहर को बोला- लूजर, आप सलमान खान नहीं हैं
बिग बॉस ओटीटी के दूसरे वीकेंड का वार के दौरान होस्ट करण जौहर और करण जौहर बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल के बीच बहस देखने को मिली। करण जौहर ने दिव्या अग्रवाल को ये तक कह दिया है कि उन्हें ठीक तरीके से बात करनी चाहिए क्योंकि वो शो के होस्ट करण जौहर से बात कर रही हैं।
ऐसे में सुयश राय ने बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर की क्लास लगाते हुए दिव्या अग्रवाल का सपोर्ट किया है और करण जौहर को लूजर बताया है। वीकेंड का वार के एपिसोड के दौरान करण जौहर ने दिव्या अग्रवाल से कहा कि मुझे अगर आप इज्जत नहीं देना चाहती हैं तो मेरे बारे में जिक्र भी नहीं करिए।

रविवार के एपिसोड में करण जौहर ने खुद को फेयर होस्ट बताया। सुयश राय ने अपने इंस्टाग्राम पर करण जौहर पर तीखी टिप्पणी की है। सुयश राय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्क्रीन शॅाट शेयर करते हुए लिखा है कि ये अपना प्लॅाट खो चुके हैं। सुयश राय ने लिखा है कि प्रिय करण जौहर..आइए मैं आपकी गलतफहमी के गुब्बारे को तोड़ता हूं।
आप सलमान खान नहीं हैं इसलिए सोच समझकर संजीदा बातें कीजिए। सुयश राय ने दूसरे पोस्ट में लिखा है कि नहीं जानता था कि करण जौहर इतने बड़े लूजर हैं। सुयश ने ये भी लिखा है कि प्रिय करण जौहर..अगली बार से आप अपना टोन जरूर चेक कर लें।
इसके बाद ही यह अपेक्षा करें कि दूसरे लोग भी आपसे ठीक से बात करें। आप आगे से दिव्या पर उंगली ना उठाए तो बेहतर होगा। यह सब करना ही है तो अपनी शमिता शेट्टी के साथ करें। सुयश ने करण जौहर को टैग करते हुए ये भी लिखा है कि फिल्में बनाओ, वहीं तक ठीक है।
जीशान का सपोर्ट करते हुए सुयश राय ने लिखा कि मुझे आज के एपिसोड में जीशान के लिए बुरा लगा। बेचारा लड़का, उसके साथ आज जैसा बर्ताव हुआ..उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया। मुझे माफ कीजिएगा लेकिन कोई भी उस घर में करण जौहर से बेइज्जत होने नहीं गया है। सिर्फ होस्ट बनना गेम नहीं है। आपको इस पद के साथ न्याय भी करना होता है।


Click it and Unblock the Notifications














