..................... Bigg Boss OTT Shamita Shetty reveals she lost her boyfriend in car accident । बिग बॅाट ओटीटी में शमिता शेट्टी ने बताया बॅायफ्रेंड को कार एक्सीडेंट में खोया - Hindi Filmibeat

Bigg Boss OTT पर शमिता शेट्टी का रोकर बुरा हाल- बोलीं- बाॅयफ्रेंड को कार एक्सीडेंट में खोया

बिग बॅास ओटीटी में फिनाले से पहले कनेक्शन के गेम को बिग बॅास ने तोड़ दिया है। जिसके बाद घर की सभी जोड़ी अलग हो गई। ऐसे में शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने अपनी दोस्ती को प्यार की तरफ लेकर जा रहे थे। लेकिन नॅामिनेशन से बचने के टास्क के दौरान दिव्या अग्रवाल को लेकर राकेश बापट और शमिता शेट्टी में झगड़ा हुआ।

राकेश बापट को शमिता शेट्टी ने कहा कि वो अब से दिव्या अग्रवाल से बात नहीं करेंगी। इसके बाद शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच लड़ाई हुई।राकेश बापट कहते हैं कि वो चाहते हैं कि शमिता भी प्रतीक सहजपाल से बात करना बंद कर दे। जिसे लेकर शमिता शेट्टी औक राकेश बापट की फिर से लड़ाई हुई।

Shamita Shetty

शमिता शेट्टी काफी बुरी तरह रोईं। राकेश बापट और शमिता शेट्टी ने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया। बुधवार को नेहा भसीन से बात करते हुए शमिता शेट्टी ने रोते हुए बताया कि उनके पहले बॅायफ्रेंड का एक कार एक्सीडेंट में निधन काफी समय पहले हो गया। यही कारण है कि वो इस मामले को लेकर सेंसिटिव हैं। अपने जीवन की इस दर्दनाक सच्चाई को बताते हुए शमिता शेट्टी का रोकर बुरा हाल हो गया।

शमिता शेट्टी ने ये भी कहा कि वो राकेश बापट को पसंद करने लगी थीं। लेकिन दोनों की सोच में काफी टकराव है। ऐसे में वह अब खुद को राकेश बापट से दूर हो गई हैं। वहीं लगातार शमिता शेट्टी और राकेश बापट इस शो में अपना रिश्ता मजबूत करते जा रहे थे। बता दें कि शो की शुरुआत से ही राकेश बापट और शमिता शेट्टी के बीच दिव्या अग्रवाल को लेकर लड़ाई होती रही हैं। इसी के साथ बिग बॅास 15 का आगाज भी इसी महीने होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X